{"_id":"58d6cd2d4f1c1be6211a4471","slug":"do-not-care-about-negligence-in-medical-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकीय कार्य में लापरवाही की तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकीय कार्य में लापरवाही की तो खैर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 26 Mar 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री बनने के बाद पहली बार शहर आए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह शनिवार को पूरे तेवर में रहे। सरकिट हाउस में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जनपद की कानून व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था, सफाई, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी तथा अन्य बिंदुओं पर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को सरकार के संकल्प पत्र के आधार पर काम करने की नसीहत दी। चेतावनी दी कि चिकित्सकीय कार्य में लापरवाही की तो डॉक्टरों, कर्मचारियों की खैर नहीं। अब जांच में खामी मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।
मंत्री ने बैठक में डीएम, आईजी, डीआईजी, एडीए वीसी, नगर आयुक्त, सीएमओ समेत करीब 25 विभागों के अफसरों को सद्भावना से जनहित में काम करने की नसीहत दी। सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी कर पीएम आगमन से पहले शहर में एलईडी लाइटें लगवाने का भी निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि पूरे शहर में 5001 लाइटें लगनी हैं, जिसमें एक हजार मिल चुकी हैं, जिन्हें लगवाया जा रहा है। शहर में अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए एडीए वीसी और एसएसपी को निर्देशित किया। कहा कि अनियोजित निर्माण से शहर की सूरत बदलती है। कछार में भी निर्माण न हों, इसकी व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनाना उनकी प्राथमिकता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गर्मी पड़ने लगी है, इसलिए अधिकारी अभी से तैयारी शुरू कर दें। मच्छरों का प्रकोप बढ़े इससे पहले जनपद में सफाई तेज कराएं तथा फॉगिंग व एंटीबैक्टीरियल दवा का छिड़काव नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग अभी से प्रारंभ करा दे। उन्होंने सीएमओ को डेंगू, चिकनगुनिया तथा मलेरिया से लोगों को बचाने के प्रभावी उपाय और जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। चेतावनी भी दी कि संसाधन की जरूरत हो तो मांग लिए जाए, बाद में अगर लापरवाही हुई तो चिकित्साधिकारियों की खैर नहीं होगी।
विज्ञापन
बैठक में मंत्री को डीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि कें द्र की अब्दुल कलाम योजना के तहत 46 सोलर स्ट्रीट लाइट तथा 16 सोलर हाईमास्ट प्रमुख चौराहों पर स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी कहा कि अवस्थापना निधि में पांच हजार करोड़ रुपये हैं, जिससे शहर का विकास होगा इसके लिए शासन की अनुमति की आवश्यकता है। उन्होंने बाढ़ राहत में कार्य करने वाली एनडीआरएफ टीम के लिए भूमि की भी बात कही। मंत्री ने दोनों मामलों में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सीएचसी, पीएचसी में तैनात डॉक्टरों की लापरवाही पर लगाम लगाने के लिए कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी कराने का एलान किया है। मंत्री ने कहा कि सरकार ने 24 घंटे बिजली-पानी और सड़क जैसी सुविधाएं मुहैया कराने का काम शुरू कर दिया गया है। अवैध बूचड़खानों को बंद करने की आड़ में मीट, मुर्गा बेचने वालों को हटाना या उनकी दुकानें नहीं बंद कराई जाएंगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान मंत्री ने बताया कि कानून का राज होगा, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाएगी। नगर पालिका को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जाएगा। स्वच्छता अभियान और शहर को एलईडी से रोशन करने की योजना के बारे में बताया। कहा कि एंटी रोमियो स्क्वायड सिर्फ मनचलों, शोहदों को सबक सिखाने के लिए है, न कि आम लोगों को परेशान करने के लिए । पुलिस अनावश्यक रूप से किसी को परेशान न करे। कहा कि समय से पहले हर काम करेंगे। अभी शुरुआत है, थोड़ा सा वक्त चाहिए। उन्होंने कानून व्यवस्था में किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जाएगा।