{"_id":"69c1ab33b6e0870c8d0cefd8","slug":"dms-visit-programme-cancelled-after-lawyers-informed-of-work-boycott-allahabad-news-c-3-1-hld1039-848435-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार की सूचना पर डीएम के आने का कायक्रम रदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार की सूचना पर डीएम के आने का कायक्रम रदद
Tue, 24 Mar 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम सुनिश्चित था, जिसकी अध्यक्षता डीएम मनीष वर्मा को करनी थी, लेकिन कोरांव बार काउंसिल के एक पूर्व अध्यक्ष के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से नाराज वकीलों ने उनके पहुंचने के पहले ही एसडीएम अनिमेष वर्मा के सामने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उप निबंधक कार्यालय छोड़कर सभी कार्यालयो में तालाबंदी कर दी। पुलिस और वकीलों में कहासुनी होने के बाद माहौल बिगडने के कारण संपूर्ण समाधान दिवस काफी देर तक रोक दिया गया। जिसके कारण दूर दराज से आये अधिकांश फरियादियो को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
इस दौरान कुछ देर बाद नायब तहसीलदार डैया राममूर्ति ने अध्यक्षता की, तब तक 187 शिकायतें आ चुकी थी। इसमें सबसे अधिक 65 मामले केवल राजस्व विभाग के रहे तथा शेष अन्य से संबंधित थे।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ देर बाद नायब तहसीलदार डैया राममूर्ति ने अध्यक्षता की, तब तक 187 शिकायतें आ चुकी थी। इसमें सबसे अधिक 65 मामले केवल राजस्व विभाग के रहे तथा शेष अन्य से संबंधित थे।
विज्ञापन