फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   DM stopped the salary of 14 absent officers and six accountants, sought explanation

Prayagraj : डीएम ने डीडीओ और पीडी समेत 14 अधिकारियों और छह लेखपालों का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 19 Aug 2025 09:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Aug 2025 09:59 AM IST
सार

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य है। राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों को जमीनी स्तर पर जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए गए। सड़क निर्माण या अन्य विकास संबंधी मांगों को विभाग अपनी कार्ययोजना में शामिल करें।

विज्ञापन
DM stopped the salary of 14 absent officers and six accountants, sought explanation
मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले की तहसील हण्डिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस में अफसरों के मौजूद नहीं रहने को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने 14 अधिकारियों और छह लेखपालों का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने के आदेश देते हुए स्पष्ट कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। डीएम ने कहा है कि स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य है। राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों को जमीनी स्तर पर जांच कर समाधान करने के निर्देश दिए गए। सड़क निर्माण या अन्य विकास संबंधी मांगों को विभाग अपनी कार्ययोजना में शामिल करें। प्रत्येक शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जाए और निस्तारण पर संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। चक मार्गों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने और बिजली बिल संबंधी अनियमितताओं को दूर करने के लिए विशेष निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

इन अधिकारियों के रोके गए वेतन

जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (जिला ग्राम विकास अभिकरण), उप कृषि निदेशक, सहायक निबंधक (सहकारी समिति), जिला कृषि अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी (डूडा), सहायक निदेशक मत्स्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, महाप्रबंधक (जिला उद्योग केन्द्र), बाल विकास अधिकारी-प्रतापपुर, क्षेत्रीय वन अधिकारी-हण्डिया, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी-हण्डिया और अधिशाषी अभियंता सिंचाई (नोडल) का एक दिन का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार, 06 लेखपालों का भी वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने के आदेश हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed