{"_id":"6a9407f7d8a6886f850074b9","slug":"dm-displeased-with-dissatisfied-feedback-adverse-entry-recorded-against-electricity-department-off-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : असंतुष्ट फीडबैक पर डीएम नाराज, बिजली विभाग के अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : असंतुष्ट फीडबैक पर डीएम नाराज, बिजली विभाग के अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि
Sun, 30 Aug 2026 04:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 30 Aug 2026 04:07 PM IST
सार
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुई। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुई। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। डीएम ने असंतुष्ट फीडबैक की अधिक संख्या पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर जनपद, विद्युत विभाग और तहसील स्तर पर प्राप्त फीडबैक की समीक्षा की। विद्युत विभाग में बड़ी संख्या में असंतुष्ट फीडबैक और शिकायतकर्ताओं से बात न करने पर नाराजगी जताई गई। डीएम ने ऐसे अधिशासी अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। पीडब्लूडी विभाग की समीक्षा में भी असंतुष्ट फीडबैक अधिक पाए गए।
विज्ञापन
ऐसे अधिशासी अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता बैठक से अनुपस्थित रहे। उनके विभाग में भी अधिक असंतुष्ट फीडबैक पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। उनसे भी स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन