{"_id":"585840044f1c1b6755e3992f","slug":"dm-citation-10-gallantry-awards-laxmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को प्रशस्तिपत्र, 10 को लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को प्रशस्तिपत्र, 10 को लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 20 Dec 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने सोमवार को लोकभवन में रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार वितरण समारोह में इलाहाबाद के डीएम संजय कुमार समेत संगम नगरी की कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया। डीएम को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कामों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया। डीएम की टीम ने इलाहाबाद के मीरगंज क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार व मानव तस्करी के उन्मूलन के लिए मुक्ति अभियान चलाया था जबकि 10 लोगों को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से नवाजा गया।
मुख्यमंत्री लखनऊ में सोमवार को 306 महिला ग्राम प्रधानों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 97 अन्य महिलाओं को रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कर से नवाजा। इसमें इलाहाबाद की मेट्रो की पायलट प्राची एवं प्रतिभा (मिर्जापुर की रहने वाली इलाहाबाद में शिक्षा), वायस ऑफ इंडिया किड्स टीवी रियलिटी शो की चैम्पियन, 11 साल की निष्ठा शर्मा, डा. वंदना श्रीवास्तव (चिकित्सक) जिला चिकित्सालय, सामाजिक कार्यकत्री एवं सफल उद्यमी जाहिद जमीन, एफएम रेनबो के सफल आयोजन के लिए के. शशि कुमार, साहसिक कार्य के लिए गर्ल्स हाईस्कूल एवं कालेज की छात्रा मुस्कान गुप्ता, जान्हवी सेठ, राजकीय बाल गृह (बालिका) की कुमारी सपना, लालबत्ती क्षेत्र इलाहाबाद से लड़कियों को छुड़ाने के लिए नसीमा खां उर्फ नसीमा का नाम शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर, कन्नौज, लखनऊ, इलाहाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर व वाराणसी जिले में बने आशा ज्योति केंद्रों का लोकार्पण किया।