{"_id":"07dd1ed7123101a17138403dfbcb914b","slug":"dm-and-ssp-s-naini-jail-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसएसपी का नैनी जेल में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और एसएसपी का नैनी जेल में छापा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 08 Jun 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शासन के आदेश पर रविवार सुबह इलाहाबाद में भी डीएम और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ नैनी सेंट्रल जेल में छापा मारकर तलाशी ली। कहा गया कि सवा घंटे तक जेल की बैरकों में तलाशी में मोबाइल चार्जर जैसी कुछ वस्तुओं के अलावा कुछ खास नहीं मिला।
जेलों में बंद अपराधियों के पास मोबाइल फोन और नशे के सामान उपलब्ध होने की बार-बार शिकायत पर शासन के आदेश पर रविवार सुबह डीएम कौशल राज शर्मा और एसएसपी बीपी श्रीवास्तव ने नैनी जेल में औचक छापा मारा। सवा दस बजे वे एसपी यमुनापार और तीन थानों की पुलिस की साथ जेल में दाखिल हुए। करीब सवा घंटे तक डीएम और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ जेल की बैरकों को खंगाला लेकिन ताज्जुब की बात यह कि उन्हें जेल में एक भी मोबाइल फोन नहीं मिला। डीएम ने जेल में चेकिंग के बाद कहा कि तलाशी में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं बरामद हुआ। जबकि पिछले दिनों जेल के भीतर और गेट पर तलाशी में कई मोबाइल फोन बरामद हो चुके हैं। दो बार अफसरों की चेकिंग में कई मोबाइल फोन, गांजा, सिगरेट, बीड़ी, चार्जर, चाकू, ब्लेड तक बरामद हो चुका है लेकिन तब भी जेल में चल रहे इस खेल पर पाबंदी नहीं लग पा रही है।
सराफा बंधुओं को लूटने की कोशिश
लेड़ियारी (ब्यूरो)। यमुनापार के खीरी इलाके में शनिवार रात दुकान बंदकर गहने लेकर नीबी में अपने घर लौट रहे सराफ बंधुओं प्रकाश और दीपक सोनी को बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। बाइक सवार तीन बदमाशों ने नीबी के पास टक्कर मारकर उन दोनों को बाइक से गिरा दिया। हालांकि दीपक ने समझदारी दिखाई और वह बाइक से गिरते ही गहनों भरा बैग लेकर घर की तरफ भाग गया। तब बदमाश भी बाइक पर निकल गए।