{"_id":"5f513d578ebc3e61537468b9","slug":"dled-training-exam-2018-city-desk-news-ald2853095122","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: डीएलएड 2018 बैच के प्रशिक्षु परीक्षा के लिए धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: डीएलएड 2018 बैच के प्रशिक्षु परीक्षा के लिए धरने पर बैठे
विज्ञापन
dled training exam 2018
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। प्रदेश के सरकारी एवं निजी डीएलएड (बीटीसी) कॉलेजों में प्रशिक्षण ले रहे 2018 बैच के प्रशिक्षुओं ने परीक्षा कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का घेराव किया। घेराव करने पहुंचे प्रशिक्षुओं का कहना था कि पहले से ही डीएलएड 2018 बैच आठ महीने पीछे चल रहा है।
अभी उनकी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं नहीं हुईं हैं। चौथा सेमेस्टर भी दो महीने पहले पूरा हो चुका है। ऐसे में परीक्षा को लेकर सचिव परीक्षा नियामक की ओर से कोई दिशानिर्देश नहीं देने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परीक्षा नियामक कार्यालय पहुंचे प्रशिक्षुओं का कहना था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, उनका धरना जारी रहेगा।
डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा के अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में प्रशिक्षुओं ने डीएलएड के सेमेस्टर प्रमोट, परीक्षा को लेकर हो रही विभागीय देरी और लापरवाही के विरोध में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। प्रशिक्षुओं की मांग थी कि डीएलएड 2018 बैच का सेमेस्टर पहले से आठ महीने देरी से चल रहा है। सेमेस्टर प्रमोट परीक्षाओं को लेकर जब तक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। धरने पर बैठने वालों में अनंत, विशु, मनोज, सौरभ, विमलेश, बृजेश आदि प्रशिक्षु शामिल रहे।