फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Divya Kumbha is also shadowed in Ambala

अंबाला में भी छाया रहा दिव्य कुंभ

Mon, 22 Jul 2019 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Divya Kumbha is also shadowed in Ambala
Divya Kumbha is also shadowed in Ambala
अंबाला में भी छाया रहा दिव्य कुंभ
विज्ञापन

0 64वें राष्ट्रीय पुरस्कार एवं रेल मेले में कुंभ की तस्वीरों का प्रदर्शन
0 प्रदर्शनी में नैनी ब्रिज की पुरानी तस्वीरें भी बनीं आकर्षण का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अंबाला में आयोजित 64वें राष्ट्रीय पुरस्कार एवं रेल मेला (रेल सप्ताह) में प्रयागराज दिव्य कुंभ-2019 छाया रहा। यहां उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में कुंभ मेले की तस्वीरों का दीदार करवाया जा रहा है। यहां तमाम ऐसी तस्वीरें लगाई गई हैं जो चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर संगम तट पर उमड़ी भीड़ की ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीर को अधिक पसंद किया जा रहा है। जोन के अफसरों को उम्मीद है कि कुंभ की बेहतरीन तस्वीरों की वजह से मंगलवार को बेस्ट स्टॉल की ट्राफी एनसीआर के खाते में आ सकती है।
दरअसल, 64वें राष्ट्रीय पुरस्कार एवं रेल मेला में सभी जोनल रेलवे द्वारा अपने स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें एनसीआर के स्टॉल में कुंभ के अलावा प्रदर्शनी में रोशनी से नहाएं नैनी यमुना ब्रिज की कुंभ के दौरान ली गई तस्वीर लगाई गई है। यहां बताया गया है कि नैनी ब्रिज 15 अगस्त 2019 को 154 वर्ष पूरे कर लेगा। पुल की पुरानी तस्वीरें भी वहां लगाई गईं हैं। एनसीआर के पीआरओ डॉ. अमित मालवीय और सुनील गुप्ता के मुताबिक प्रयागराज कुंभ पर बनी डॉक्यूमेंट्री भी वहां आने वाले दिखाई जा रही है। इसके अलावा एनसीआर जोन के तमाम पर्यटन स्थल का चित्रण भी सुंदर तरीके से किया गया। देश में बनी पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एवं गतिमान एक्सप्रेस का मॉडल भी रखा गया है। गत 16 जुलाई को प्रयागराज एक्सप्रेस के 35 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कोरल सालगिरह मनाने संबंधित ब्रोशर भी आगंतुकों को बांटा जा रहा है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद रेल राज्य मंत्री सुरेश सी अंगदी ने भी इसकी तारीफ की।
विज्ञापन

रेल प्रदर्शनी में दिखी अमर उजाला की कुंभ कवरेज
एनसीआर की प्रदर्शनी में कुंभ मेले के दौरान की गई अमर उजाला की कवरेज को भी स्थान दिया गया है। यहां कुंभ के दौरान ड्रोन कैमरे से ली गई संगम की तस्वीर के साथ ही अमर उजाला की खबरों का डिस्प्ले किया गया है। पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि कुंभ के दौरान अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘रिकार्ड : रेलवे ने दौड़ाई 200 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन’ को पढ़ने के बाद लोगों ने एनसीआर के रेल संचालन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed