{"_id":"65ce083720185f22ba01e80a","slug":"district-panchayat-member-s-brother-committed-suicide-by-hanging-himself-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : जिला पंचायत सदस्य के भाई ने फांसी लगाकर दी जान, सिपाही भर्ती की रहा था तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : जिला पंचायत सदस्य के भाई ने फांसी लगाकर दी जान, सिपाही भर्ती की रहा था तैयारी
Thu, 15 Feb 2024 06:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 15 Feb 2024 06:18 PM IST
सार
सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी पर लटककर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कपिल विश्वकर्मा। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला पंचायत सदस्य सोनू विश्वकर्मा के सगे भाई कपिल विश्वकर्मा ने दुकान के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के रतनमई निवासी सोनू विश्वकर्मा बेलखरनाथ से जिला पंचायत सदस्य हैं। उनका भाई कपिल विश्वकर्मा सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहा था। बुधवार की रात वह दुकान में सोने चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह काफी देर तक सोकर नहीं उठा तो उसका छोटा भाई उसकी तलाश करता दुकान में पहुंचा। दुकान के भीतर कपिल का शव लटकता देख वह चीख पड़ा।
विज्ञापन
शोर सुनकर परिजन दौड़कर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंचकर छानबीन करने लगी। कपिल के पिता सुरेश विश्वकर्मा बाजार में ही कैंची, चाकू आदि में में धार करने का काम करते हैं। चार भाई व दो बहनों में कपिल मझला था। उसने पट्टी में पिता से काम सीखकर अपनी दुकान खोली थी। अचानक उसके आत्मघाती कदम से परिजन सदमे में हैं। थानाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि कपिल मनोरोग से पीड़ित था। उसने आत्महत्या क्यों की। परिवार के लोग भी कुछ बता नहीं सके।
विज्ञापन