Prayagraj : श्री मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी और नगर आयुक्त, सावन की तैयारियों का लिया जायजा
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा बुधवार दोपहर यमुना किनारे स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सावन के दौरान होने वाली भगवान शिव के भक्तों की भारी भीड़ के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विस्तार
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा बुधवार दोपहर यमुना किनारे स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सावन के दौरान होने वाली भगवान शिव के भक्तों की भारी भीड़ के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जिलाधिकारी और नगर आयुक्त ने श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर के महंत ब्रह्मचारी श्रीधरानंद जी महाराज से मुलाकात करके सभी तैयारियों को बारीकी से समझा और किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने का आश्वसन दिया। जिलाधिकारी और नगर आयुक्त ने यमुना नदी का वंदन करके भगवान मनकामेश्वर की विधिवत पूजा भी की।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि वृक्षारोपण के बाद अब बड़ा धार्मिक आयोजन कांवड़ यात्रा का होना है। कांवड़ यात्रा को लेकर हम सभी प्रतिबद्ध हैं। तीर्थराज प्रयागराज के श्री मनकामेश्वर मंदिर में लाखों श्रद्धालु आते हैं। यहां नगर आयुक्त के साथ निरीक्षण किया गया है। यहां बैरिकेडिंग से लेकर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और शौचालय की व्यवस्था को समझा गया है। यहां महिलाओं और पुरुषों की अलग लाइन रहेगी। साथ ही किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
वहीं, महंत ब्रह्मचारी श्रीधरानंद जी महाराज ने बताया कि सावन के महीने की शुरुआत का अब बहुत कम समय बचा है। ऐसे में जिलाधिकारी और नगर आयुक्त ने यहां के सभी कार्यों का निरीक्षण करके अधिकारियों को निर्देशित किया है। सावन के दौरान यहां विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही हाई मास्क लगाने, पेयजल, सफाई और चल शौचालय के लिए आदेश दिया है।
श्री मनकामेश्वर मंदिर परिसर में लगेगी 10 अस्थायी लाइट
नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय कटियार ने बताया कि सावन के दौरान श्री मनकामेश्वर मंदिर परिसर में 10 अस्थायी लाइट लगाई जाएगी। साथ ही चार पानी के टैंकर और चार टायलेट की व्यवस्था भी की जाएगी। टैंकर की रेगुलर सफाई होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
