{"_id":"5fd5259f47229c1dd15ab2b4","slug":"district-judges-of-eight-districts-change-om-prakash-tripathi-will-be-district-judge-of-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ जिलों के जिला जज बदले, ओम प्रकाश त्रिपाठी होंगे वाराणसी के जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ जिलों के जिला जज बदले, ओम प्रकाश त्रिपाठी होंगे वाराणसी के जिला जज
Sun, 13 Dec 2020 01:48 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बनारस, कानपुर देहात, इटावा सहित आठ जिलों के जिला जजों में फेरबदल किया है। महानिबंधक द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के तहत जिला जज वाराणसी उमेश चंद्र शर्मा को इटावा इसी पद पर भेजा गया है। उनका स्थान फतेहपुर के जिला जज ओमप्रकाश त्रिपाठी लेंगे।
अशोक कुमार सिंह तृतीय जिला जज कानपुर नगर से फतेहपुर और चित्रकूट के जिला जज रामपाल सिंह द्वितीय को कानपुर नगर भेजा गया है। वाणिज्यिक कोर्ट फैजाबाद के पीठासीन अधिकारी रवींद्र नाथ दुबे को चित्रकूट के जिला जज पद पर और मोटर दावा अधिकरण फैजाबाद के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार यादव प्रथम को फैजाबाद वाणिज्यिक कोर्ट का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। मथुरा की जिला जज साधना रानी (ठाकुर) को जिला जज कानपुर देहात और यहां के जिला जज यशवंत कुमार मिश्र को मथुरा का जिला जज बनाया गया है।