{"_id":"5fe391878ebc3e3eb07fb777","slug":"district-advocates-union-election-five-papers-including-executive-dismissed-city-desk-news-ald2948237142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अधिवक्ता संघ चुनावः कार्यकारिणी सहित पांच का पर्चा खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अधिवक्ता संघ चुनावः कार्यकारिणी सहित पांच का पर्चा खारिज
विज्ञापन
District Advocates Union Election: Five papers including executive dismissed
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों सहित सात प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त किए गए हैं । एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया है। वैद्य प्रत्याशियों की सूची 24 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी ।
चुनाव अधिकारी वेणी माधव पांडेय ने बताया कि 21 और 22 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी राम निरंजन, ऑडिटर पद के फैसल नसर, कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशी आशुतोष कुमार सिंह, माया देवी उर्फ माया सिंह, निखिल कुमार भूषण , राजेंद्र सिंह और सविता साहू का नामांकन निरस्त कर दिया गया है।
उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। चुनाव अधिकारी ने संभावित 114 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी ।
विज्ञापन
प्रत्याशियों के लिए खुला मंच सात जनवरी को
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में आम अधिवक्ताओं और प्रत्याशियों के बीच अधिवक्ता हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संवाद खुला मंच का आयोजन सात जनवरी को होगा । संयोजक मनीष खन्ना ने बताया कि अधिवक्ता संघ के चुनाव में अधिवक्ता हित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रत्याशियों और आम अधिवक्ताओं के बीच संवाद के लिए खुला मंच का आयोजन सात जनवरी को संघ सभागार में सुबह 11:30 बजे से किया जाना तय हुआ है । जिसमें अध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशी भाग लेंगे ।
बुधवार को संघ हाल में खुला मंच कार्यक्रम आयोजन से संबंधित एक बैठक चुनाव अधिकारी वेणी माधव पांडे की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशियों ने भाग लिया। बैठक में संघ के अध्यक्ष हरि सागर मिश्रा, मंत्री राकेश कुमार दुबे , सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश दुबे , एल्डर कमेटी के सदस्य कृष्ण बिहारी तिवारी , उमाशंकर तिवारी एवं खुला मंच के प्रतिनिधि कृष्ण बहादुर सिंह, ऋषि शंकर द्विवेदी उपस्थित रहे ।