{"_id":"6007338bdb2bd93ac11b672a","slug":"district-advocates-association-the-candidates-did-not-trust-the-election-officer-s-team-counting-was-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अधिवक्ता संघ: चुनाव अधिकारी की टीम पर प्रत्याशियों ने नहीं किया भरोसा, मतगणना टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अधिवक्ता संघ: चुनाव अधिकारी की टीम पर प्रत्याशियों ने नहीं किया भरोसा, मतगणना टली
Wed, 20 Jan 2021 01:02 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
prayagraj
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के प्रत्याशियों ने मतगणना के लिए चुनाव अधिकारी की टीम पर भरोसा नहीं किया। लिहाजा मंगलवार सुबह से शुरू होने वाली मतों की गणना टाल दी गई है।
इसके बाद प्रत्याशियों की मांग और एल्डर कमेटी के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कर्मियों से मतगणना कराने की अनुमति दे दी। अब बुधवार को सुबह नौ बजे से कलेक्ट्रेट कर्मचारी मतगणना करेंगे। मतगणना का परिणाम दिन में दो बजे के बाद आने की संभावना जताई जा रही है। प्रत्याशियों के विरोध के कारण मतदान के दूसरे दिन मतगणना कराए जाने की परंपरा भी टूट गई।
सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ की 18 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मतदान हुआ था। 4048 सदस्यों में 2930 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान के बाद मतपेटी जिलाधिकारी के संरक्षण में स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई थी। मंगलवार को सुबह नौ बजे से संगम सभागार में मतगणना होनी थी। चुनाव अधिकारी वेणी माधव पांडे मतगणना कराने के लिए बनाई गई अधिवक्ताओं की टीम के साथ मंगलवार को संगम सभागार पहुंचे। प्रत्याशी भी संगम सभागार पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रत्याशियों ने मतगणना की टीम को देखकर विरोध करना शुरू कर दिया। कोई भी चुनाव अधिकारी की टीम से मतगणना कराने के पक्ष में नहीं था। उनको आशंका थी कि इस टीम ने मतगणना की सही परिणाम नहीं आएगा। प्रत्याशी इस बात पर अड़ गए कि मतगणना का कार्य कलेक्ट्रेट कर्मचारियों से कराया जाए। प्रत्याशियों के विरोध को देखते हुए चुनाव अधिकारी ने मतगणना स्थगित कर दी ।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन कृष्ण बिहारी तिवारी, सदस्य उमाशंकर तिवारी ने बताया कि मतगणना स्थगित होने के बाद प्रत्याशियों की मांग पर विचार किया गया, जिसके बाद कर्मचारियों से मतगणना कराए जाने के संबंध में एल्डर कमेटी और चुनाव अधिकारी की ओर से जिलाधिकारी को अनुरोध पत्र दिया गया।
वार्ता के बाद जिलाधिकारी ने एल्डर कमेटी का अनुरोध पत्र स्वीकार कर लिया और अपने कर्मचारियों से मतगणना कराए जाने की स्वीकृति दे दी। जिसके बाद यह तय किया गया कि संगम सभागार में सुबह नौ बजे से कलेक्ट्रेट कर्मी मतगणना करेंगे। मतगणना के दौरान अध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशी, चुनाव अधिकारी, एल्डर कमेटी के सदस्य, संघ के निवर्तमान अध्यक्ष और मंत्री उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा किसी भी अधिवक्ता या प्रत्याशी को मतगणना सभागार में उपस्थित होने के लिए प्रतिबंधित किया गया है ।
सुबह नौ बजे से शुरू होगी मतगणना
संगम सभागार में डीएम के कर्मचारियों द्वारा सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। मंगलवार को देर शाम एल्डर कमेटी के सदस्य, चुनाव अधिकारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और मंत्री के साथ मतगणना कराए जाने के संबंध में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। जिसमें तय किया गया कि सबसे पहले मतपत्रों की छंटाई होगी। इसके बाद पदवार मतपत्रों की गड्डियां बनाई जाएंगी। फिर उनकी गिनती की जाएगी।
गणना पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा परिणाम की घोषणा की जाएगी। मतगणना के दौरान चुनाव अधिकारी द्वारा आम अधिवक्ताओं और अन्य पदों के प्रत्याशियों को मतगणना की जानकारी माइक से प्रसारित की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि अपराह्न दो बजे के बाद परिणाम आना शुरू हो जाएगा ।