फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   District advocate union election

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: उम्मीदवारों ने प्रचार पर झोंकी ताकत

Wed, 24 Jul 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
District advocate union election
District advocate union election - फोटो : AU
प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। 25 जुलाई को सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे के बीच मतदान होगा। मतदान जिला जज की कोर्ट के पूर्वी भाग स्थित परिसर में बने बूथों पर होगा। संघ द्वारा जारी मतदाता सूची में दर्ज अधिवक्ता सदस्य मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी दिलीप कुमार मिश्र ने बताया कि 18 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 107 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। संघ के 3959 सदस्य मतदाता हैं। जिसमें 1022 सदस्य आजीवन और 2937 सामान्य सदस्य हैं। मतदाता पर्ची का वितरण विकास भवन के बगल कोषागार कार्यालय परिसर में किया जाएगा। अधिवक्ता मतदाता को फुल ड्रेस में आना होगा। मतदान के लिए सदस्यों को बार कौंसिल द्वारा जारी पहचान पत्र अथवा संघ का परिचय पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। बिना पहचान पत्र दिखाए मतदान से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

मतदान स्थल जिला जज परिसर के बाहर और आसपास 100 मीटर तक प्रत्याशी अपना कैंप नहीं लगा सकेंगे। वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशी अपना कैंप विकास भवन के दक्षिण और कलेक्ट्रेट परिसर में लगा सकते हैं। मतदाता जिला जज के पूर्वी गेट से मतदान के लिए प्रवेश करेंगे और सीजेएम गेट की ओर से निकासी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार में झोंकी ताकत
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मतदान को महज 48 घंटे ही रह गए हैं। ऐसे में उम्मीदवारों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अधिवक्ताओं के चैंबरों और घरों में मिलकर वोट देने की अपील की गई। समर्थकों ने भी प्रत्याशियों के लिए पूरा जोर लगाया। अपने परिचितों से वोट देने की अपील की जा रही है। अधिवक्ता संघ के चुनाव में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले अधिवक्ता मतदान में शामिल होते हैं। ऐसे में क्षेत्रवाद का भी खूब जोर है। मोहल्लों में घूमकर प्रत्याशी वकीलों से मुलाकात कर रहे हैं। रूठों को मनाने और नए मतदाताओं को अपनी ओर करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed