{"_id":"614e05678ebc3e09de22ac8b","slug":"distressed-by-the-interest-money-the-textile-trader-committed-suicide-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ब्याज के पैसे से परेशान होकर कपड़ा व्यापारी ने की आत्महत्या, डायरी में लिखा दो पन्ने का सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ब्याज के पैसे से परेशान होकर कपड़ा व्यापारी ने की आत्महत्या, डायरी में लिखा दो पन्ने का सुसाइड नोट
Fri, 24 Sep 2021 10:35 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौंधियारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौंधियारा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:35 PM IST
सार
मामले में परिजन की तहरीर पर पुलिस ने सुनील कुमार दुबे पुत्र शिव कैलाश निवासी बेनी पुर बड़ी बारी थाना कौंधियारा, कान्हा, आशुतोष मिश्रा पुत्रगण शिव नारायण मिश्र निवासी फुलमई नचकोल का पुरा थाना करछना के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के रामकापुरा गांव में ब्याज के पैसे से परेशान होकर एक कपड़ा व्यवसायी ने दुकान में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। परिजनों ने यह देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने अपने डायरी में दो पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उससे व्याज के लिए सूदखोरों से परेशान होकर इस आत्मघाती कदम उठाने का जिक्र किया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामकापुरा गांव निवासी जुग्गी लाल केसरवानी के पांच पुत्रों में सबसे बड़ा राज कुमार उर्फ राजू केसरवानी घर के बाहर की कपड़े की दुकान चलाता था। शुक्रवार की सुबह वह दुकान खोला तो सूदखोर पैसा मांगने के लिए दुकान पर पहुंच गए। सूदखोरों ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए गाली गलौच की और फिर वहां से चले गए। इसके बाद उन्होंने दुकान में काम करने वाले लड़के को वापस घर भेजते हुए दुकान का शटर गिरा लिया। लड़का घर वालों को इसकी जानकारी दी तो परिजन भागकर वहां पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने शटर खोला तो देखा के वह दुकान में ही चूल्ले में साड़ी का फंदे में लटक रहा है। परिजनों ने आस-पास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा तब उसकी सांस चल रही थी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे,लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई संजय ने बताया कि उसको कुछ लोगों ने दस प्रतिशत ब्याज में पैसा दिया था। अभी कुछ दिन पहले ही परिवार के सदस्यों ने 35 लाख रुपये ब्याज व मूल का सूदखोरों को वापस कर चुके है, लेकिन इसके बाद भी वह उन्हें परेशान किया करते थे।
विज्ञापन
मामले में परिजन की तहरीर पर पुलिस ने सुनील कुमार दुबे पुत्र शिव कैलाश निवासी बेनी पुर बड़ी बारी थाना कौंधियारा, कान्हा, आशुतोष मिश्रा पुत्रगण शिव नारायण मिश्र निवासी फुलमई नचकोल का पुरा थाना करछना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की डायरी व मोबाइल को अपने कब्जे में ली है। मृतक के दो पुत्र उत्सव 13 वर्ष, मुकेश 10 वर्ष व पत्नी शकुंतला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।