{"_id":"69c4456abd4d87dc9f028ee5","slug":"distraught-by-his-fathers-death-the-son-injured-a-middle-aged-man-allahabad-news-c-407-1-sald1005-12811-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पिता की मौत से बौखलाए बेटे ने अधेड़ को किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पिता की मौत से बौखलाए बेटे ने अधेड़ को किया जख्मी
Thu, 26 Mar 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
इंसौटा में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट में पिता की मौत से बौखलाए बेटे ने दूसरे अधेड़ के सिर पर राॅड से वार कर घायल कर दिया। अधेड़ को तत्काल स्थानीय एक अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे शहर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। उधर, पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि बुधवार सुबह दस बजे मेजा थाना क्षेत्र के इसौंटा गांव में रामबाबू निषाद और सुनील के बीच मारपीट हो गई थी। मारपीट की घटना की जानकारी रामबाबू के पिता सुग्गीलाल (75) को हुई तो वह सदमे में आ गए। कुछ ही देर में उनके सीने में दर्द हुआ और उनकी मौत हो गई।
हालांकि, परिजन उन्हें लेकर एक अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन सुग्गीलाल की लाश को लेकर घर आए और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। आरोप है कि इसी बीच मृतक के बेटे रामबाबू ने बौखला कर सुनील निषाद के पिता अशोक निषाद (50) के सिर पर राॅड से वार कर दिया। जिससे अशोक निषाद लहूलुहान हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि सुग्गीलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।