{"_id":"6967f5d9cc788b4f1c0c17db","slug":"dispute-over-opening-of-drain-water-fir-registered-allahabad-news-c-407-1-ggp1010-10135-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नाली का पानी खोलने को लेकर विवाद, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नाली का पानी खोलने को लेकर विवाद, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
गहरपुर निवासी राम लखन मौर्या पुत्र महरानी दीन मौर्या ने सोमवार को सोरांव पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव में सरकारी नाली बनी है जिससे घरों का पानी नाली के रास्ते तालाब में जाता था। गांव के ही धर्मेंद्र कुमार साहू, मनबोध कुमार साहू, राजकुमार साहू और गुड्डा देवी ने नाली में मिट्टी डालकर उसे एक सप्ताह पहले बंद कर दिया था। जिस वजह से पानी सड़क पर फैल रहा था।
जब राम लखन ने बंद नाली से मिट्टी निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने उससे गालीगलौज की। विरोध पर मारापीटा। वह जान बचाने के लिए घर में घुसा तो आरोपियों ने उसे वहां भी मारापीटा। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपी फरार हो गए। मामले में सोरांव पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।