{"_id":"6a022d8419fe0608a1016d34","slug":"dispute-over-dj-playing-at-mandvi-dham-five-injured-allahabad-news-c-407-1-mn11001-14734-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मांडवी धाम में डीजे बजाने पर विवाद, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मांडवी धाम में डीजे बजाने पर विवाद, पांच घायल
Tue, 12 May 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 12 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के मांडा खास स्थित मांडवी देवी धाम में सोमवार को डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हिंसक हो गया। लाठी-डंडे चलने से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से छह लोगों को पकड़कर शांतिभंग में चालान किया।
दोपहर बाद मंदिर परिसर में पहुंचे दो डीजे संचालक तेज आवाज में भोजपुरी गीत बजा रहे थे। तेज आवाज को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। शोर सुनकर दोनों पक्षों के परिजन, महिलाएं भी पहुंच गईं, जिससे हालात और बिगड़ गए।
पुलिस ने मिर्जापुर, विंध्याचल, अकोढ़ी निवासी नीरज कुमार, मोहित, बिरजू , खुशी लाल, कमलेश और मांडा के मंजेश कुमार को पकड़कर थाने भेजा। घायलों का सीएचसी मांडा में इलाज कराया गया।