फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   dispute deepens in bar council chairman reainstated suspended secretary

बार कौंसिंल में विवाद गहराया, निलंबित सचिव को अध्यक्ष ने किया बहाल

Sat, 16 May 2020 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
dispute deepens in bar council chairman reainstated suspended secretary
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष और सदस्यों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को हुए नए घटनाक्रम के तहत बार कौंसिल चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने तीन साल से निलंबित चल रहे सचिव डॉ. रामजीत यादव को क्लीन चिट देते हुए बहाल कर दिया है। वहीं 17 मई को आठ सदस्यों द्वारा बुलाई गई बैठक के दिन बार कौंसिल में अवकाश घोषित कर दिया है। दूसरी ओर बैठक बुलाने वाले सदस्यों ने भी अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अध्यक्ष के विरुद्ध प्रस्ताव पास कर बार कौंसिल ऑफ इंडिया को भेजा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष हरिशंकर सिंह का कहना है कि उन्होंने डॉ. रामजीत यादव पर लगे आरोपों की गहनता से जांच की है और सभी पत्रावलियों का अवलोकन किया है। उन पर लगाया गया कोई भी आरोप साबित नहीं होता है। वह पिछले तीन वर्षों से निलंबित हैं। कोई भी आरोप सही न पाए जाने के कारण उनको बहाल कर दिया गया है। दूसरे कौंसिल के सदस्यों द्वारा बुलाई गई 17 मई की बैठक से विवाद बढ़ने की आशंका है। प्रयागराज में संक्रमण बढ़ रहा है, बार कौंसिल कार्यालय को सैनिटाइज भी कराना है। इसे देखते हुए 17 मई को कार्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष का कहना है कि कौंसिल की बैठक 21 मई को बुलाई गई है।
विज्ञापन

बीसीआई को भेजा प्रस्ताव
17 मई को बैठक बुलाने वाले सदस्यों अमरेंद्र नाथ सिंह, देवेंद्र मिश्र नगरहा, अब्दुल रज्जाक प्रशांत सिंह अटल, अंकज मिश्र, अखिलेश अवस्थी आदि ने अध्यक्ष के इस कदम की भर्त्सना करते हुए प्रस्ताव पास किया है। पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह का कहना है कि अध्यक्ष पर न्यायालय की अवमानना में क्षमा याचना का आरोप है। उन्होंने अपनी मर्जी से बैंक खोल कर पंजीकरण की रकम उसमें जमा की और हाईकोर्ट के जज द्वारा की गई जांच में सचिव पर आरोप पाए जाने के बावजूद बिना सदन को विश्वास में लिए उनको बहाल कर दिया गया। सदस्यों का कहना है कि उन्होंने प्रस्ताव पास कर बार कौंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) को उसकी प्रति भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed