Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Displeased with the STF action on a private complaint, High court summoned the officials.

High Court : निजी शिकायत पर एसटीएफ की कार्रवाई से नाराज कोर्ट ने अधिकारियों को तलब किया

Mon, 12 Jan 2026 07:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Jan 2026 07:40 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निजी व्यक्ति की शिकायत पर विद्यालय के कर्मचारी के खिलाफ जांच करने के मामले में नाराजगी जताई है। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए अगली तिथि पर एडीजी (एसटीएफ) को व्यक्तिगत रूप से या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Displeased with the STF action on a private complaint, High court summoned the officials.
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निजी व्यक्ति की शिकायत पर विद्यालय के कर्मचारी के खिलाफ जांच करने के मामले में नाराजगी जताई है। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए अगली तिथि पर एडीजी (एसटीएफ) को व्यक्तिगत रूप से या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने का आदेश दिया है। साथ ही संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधक को भी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ तलब किया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की पीठ ने जय चंद्र मौर्य की याचिका पर दिया है।

विज्ञापन


प्रयागराज के सरायपीठ, शाहीपुर स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में याची चतुर्थश्रेणी पद पर कार्यरत था। जन्मतिथि में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए उसकी नियुक्ति के खिलाफ तुलसीराम ने एडीजी (एसटीएफ) से शिकायत की। इसपर एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी। एसटीएफ की रिपोर्ट पर डीआईओएस ने याची के सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान पर रोक लगा दी। इस फैसले को याची ने हाईकोर्ट में चुनौती दी।
विज्ञापन


कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के दौरान एसटीएफ की ओर से मामले का संज्ञान लेने नाराजगी जताई। इस मामले में सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ) अमिताभ यश के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए स्पष्टीकरण को कोर्ट ने अपर्याप्त माना। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य सरकार के वकील और उपस्थित अधिकारी ऐसा कोई दस्तावेज़ या कानूनी आधार पेश नहीं कर सके, जिससे यह साबित हो सके कि एसटीएफ किसी निजी शिकायत पर सीधे मामले का संज्ञान ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने आदर्श माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है। उन्हें याची की नियुक्ति से संबंधित सभी मूल दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 15 जनवरी, 2026 नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed