फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dismissing the demand for appointment of education buddies to the post of trainee teacher

शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षु शिक्षक के पद पर नियुक्ति देेने की मांग खारिज

Thu, 26 Oct 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 26 Oct 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dismissing the demand for appointment of education buddies to the post of trainee teacher
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किए गए शिक्षा मित्रों को समायोजन रद्द होेने के बाद प्रशिक्षु शिक्षक के रूप में नियुक्ति देने की मांग हाईकोर्ट ने अस्वीकार कर दी है। कोर्ट ने याचिका में हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुए कहा कि 72825 सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त रह गए 6160 पदों पर सुप्रीमकोर्ट के निर्देशानुसार नियुक्ति की जाए। सुप्रीमकोर्ट ने इन बचे पदों पर फिर से विज्ञापन जारी कर नियुक्ति करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


अरविंद कुमार और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने यह आदेश दिया। याचिका यह कहते हुए दाखिल की गई कि ऐसे समायोजित ऐसे शिक्षा मित्र जिन्होंने टीईटी उत्तीर्ण की थी और प्रशिक्षु सहायक अध्यापक के पद पर 72825 की भर्ती में चयनित हो गए थे। मगर शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बनाए जाने के बाद उन्होंने इस प्रशिक्षु के पद पर ज्वाइन नहीं किया था। अब चूंकि उनको सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद्द हो चुका है इसलिए उनको प्रशिक्षु सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति दी जाए। 72825 प्रशिक्षु सहायक अध्यापकों की भर्ती में 66655 पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं। 6160 पद अब भी रिक्त हैं।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि शिक्षा मित्रों का समायोजन हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था जिसकी सुप्रीमकोर्ट ने पुष्टि कर दी है। सुप्रीमकोर्ट ने 72825 प्रशिक्षु सहायक अध्यापकों के मामले में भी रिक्त रह गए पदों पर नया विज्ञापन जारी कर नियुक्ति करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सरकार को छूट दी है कि वह सुप्रीमकोर्ट के निर्देशानुसार निर्णय ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed