फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Diseases in the City by the work of sewerage and Aquarius

सीवरेज और कुंभ के काम से शहर में बदहाली

Sat, 04 Aug 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 04 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
Diseases in the City by the work of sewerage and Aquarius
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कुंभ और सीवरेज के काम शहरियों के लिए मुसीबत का कारण बने हैं। बारिश के इस मौसम में जिन मोहल्लों में सीवर लाइन बिछाने या चौड़ीकरण के लिए सड़कें खोदी गईं, वहां स्थिति नारकीय बनी है। अधिकतर इलाकों में सड़कें धंसी हैं और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। मिट्टी फैलने से कीचड़ और फिसलन खतरनाक हो गई है। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, नगर निगम और इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के कार्यों से आधे से ज्यादा शहर बदहाल है। कहीं मलबा तो कहीं मिट्टी या गिट्टी राह में बाधा बन रही है। जिन मोहल्लों में सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई वहां मिट्टी और कीचड़ फैलने से स्थिति नारकीय हो गई है। जहां पाइप डालने के बाद सड़क बनाई गई, उनमें से अधिकतर इलाकों में सड़कें धंसने से बड़े गड्ढे हो गए। अल्लापुर, बैरहना, खुल्दाबाद, बेनीगंज, लूकरगंज, शिवकुटी, राजरूपपुर, मीरापुर, नूरूल्ला रोड समेत उन मोहल्लों का हाल तो और खराब है, जहां पाइप डालने के बाद खोदी गई सड़कों पर गिट्टी और मिट्टी डाल दी गई है। इस बीच सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदी गई पटरियां मुसीबत बनी हैँ।
विज्ञापन


 करेली में करामत की चौकी, प्रीतम नगर समेत शहर पश्चिमी के कई इलाकों में सीवर का काम लोगों के लिए दिक्कत का कारण बना है। सिविल लाइंस में करोड़ों की लागत से बनाया गया एमजी मार्ग जगह-जगह धंस रहा है। नवाब यूसुफ रोड तो पिछले दो वर्षों से खतरनाक बनी है। इसी तरह मीरापुर के हर्षवर्धन नगर, राजरूपपुर पुलिस बूथ से कालिंदीपुरम को जाने वाली सड़क का हाल सिल्ट पड़ी होने से खराब है। करेली में करामत की चौकी, मीरापुर, हर्षवर्धन नगर, मुंडेरा, हीवेट रोड, लीडर रोड, जीरो रोड, सम्मेलन मार्ग, साउथ मलाका, रामबाग में विकास के इन कार्यों से जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बनी है। रामबाग हनुमान मंदिर चौराहे पर बड़ा गड्ढा खोदकर छोड़ देने और फ्लाईओवर के निर्माण से पानी भरने से लोगों को दिक्कत हो रही है। व्यवसायी प्रिंस के मुताबिक शिकायतों पर सुनवाई नहीं की जा रही है। इसी तरह कालिंदीपुरम के एसके गुप्ता के मुताबिक विकास कार्यों के चलते घरों में पानी घुसा है। शिकायत पर कार्रवाई ही नहीं की जाती।
विज्ञापन


बारिश से अल्लापुर में शिवनगर कॉलोनी, अमिताभ बच्चन रोड, तिलक नगर, कुंदन गेस्ट हाउस के पास, दारागंज में राधा रमण स्कूल के पास, सोहबतियाबाग, बैरहना, क्रास्थवेट स्कूल रोड, रामबाग सिटी स्टेशन के सामने वाली सड़क, कीडगंज में त्रिवेणी रोड, बीच वाली सड़क, नेतानगर, लल्लू जी टेंट वाले के सामने से सत्ती शाह चौराहा तक, सीमेंट्री रोड,  बाई का बाग, स्टेशन रोड, नूरूल्ला रोड पर प्रयाग होटल के सामने,  खुसरोबाग के पीछे वाली सड़क, मीरापुर, शास्त्री नगर, सदियापुर, गुरुद्वारा रोड, कटघर से हटिया जाने वाली सड़क पर जलजमाव और कीचड़ परेशानी का कारण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बारिश का पानी पॉश इलाकों में शुमार सिविल लाइंस की नई बनी रोड पटरी, अशोक नगर, एल्गिन रोड, क्लाइव रोड, नवाब यूसुफ रोड पर बिजली घर छोर तक, निरंजन डॉट का पुल के नीचे, जार्ज टाउन, टैगोर टाउन, साउथ मलाका, लक्ष्मीनारायण रोड, कोठापार्चा, मम्फोर्डगंज, बेली, राजापुर, कटरा, तेलियरगंज, करेली, करामत की चौकी, मीरापुर, हर्षवर्धन नगर, सदियापुर, प्रीतम नगर, झलवा, राजरुपपुर तीस फीट रोड, पुलिस बूथ से कालिंदीपुरम मार्ग, बेनीगंज, अग्रसेन स्कूल के पास लूकरगंज, शहराराबाग  आदि इलाकों में घुटने से ऊपर तक का पानी लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed