फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Discussion on the book British Raj and the banned journalism of Hindi

Prayagraj News: पुस्तक अंग्रेजी राज और हिंदी की प्रतिबंधित पत्रकारिता पर चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the book British Raj and the banned journalism of Hindi
कर्नलगंज में रविवार को किताब पर बात और लेखक से मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखक प्रो. संतोष भदौरिया की चर्चित पुस्तक अंग्रेजी राज और हिंदी की प्रतिबंधित पत्रकारिता पर गहन चर्चा हुई। संवाद में स्वतंत्रता संग्राम के दौर की हिंदी पत्रकारिता, ब्रिटिश दमनकारी नीतियों और प्रतिबंधित साहित्य की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में वक्ताओं के रूप में छात्र और शोधार्थी ही रहे। राहुल, महताब, पारस, रिया, सोमदेव और मनीष ने विषय पर अपने विचार रखे। अंत में प्रो. भदौरिया ने प्रतिबंधित पत्रकारिता की उपेक्षा पर सवाल उठाते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संघर्ष का अहम दस्तावेज बताया। इस दौरान वरिष्ठ नाट्य निर्देशक प्रवीण शेखर, संजय पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार रियाज खान, एडवोकेट सत्यमोहन, मोहनलाल यादव, हिमालय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed