फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Discuss new treatment methods of abdominal diseases

उदर रोगों की नवीन उपचार विधियों पर चर्चा

Sun, 03 Apr 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 03 Apr 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Discuss new treatment methods of abdominal diseases
से‌म‌िनार
एमएलएनएम कॉलेज के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी एंड हेपटोलॉजी एवं गैस्ट्रोक्लब के संयुक्त तत्वावधान शनिवार को उदरआंत्र एवं यकृत रोग की दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘गैस्ट्रोकान-2016’ में विशेषज्ञों ने यकृत रोगों के नवीनतम उपचार विधियों को बता अपने अनुभव साझा किए। बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने संगोष्ठि का उद्घाटन करते हुए कहा कि समर्थ भारत के निर्माण के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भारत का होना जरूरी है।
विज्ञापन


 सिविल लाइंस स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर त्रिपाठी ने मेडिकल साइंस की प्रगति पर चर्चा की। कहा कि कुछ वर्षों तक जो असाध्य रोग माने जाते थे, उन पर नियंत्रण संभव हो गया है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर शोधपरक चर्चाएं करने से समाज, देश और विश्व को नई दिशा मिलती है। 
विज्ञापन


उद्घाटन सत्र के बाद कार्यक्रम में कई तकनीकी सत्र चले। एम्स नई दिल्ली के डॉ. एस के आचार्य, मुंबई के डॉ. दीपक अमरापुरकर, वाराणसी के डॉ. एके जैन, नई दिल्ली के डॉ. मानव वधावन, मुंबई के डॉ. पी सावंत, मेरठ के डॉ. मलय शर्मा, नई दिल्ली के डॉ. वी भाटिया सहित कई डॉक्टरों ने उपचार की नई विधियों पर चर्चा की। यकृत रोगों के निदान एवं प्रबंधन में एंडोस्कोपी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि इससे पथरी, पैक्रिंयाज की पथरी का प्रारंभिक अवस्था में निदान से मृत्युदर में काफी कमी आई है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह रहे। इस मौके पर गैस्ट्रोलॉजी क्लब की डॉ. मनीषा द्विवेदी, डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. बी पॉल थैलियथ, डॉ. अतुल माथुर, डॉ. प्रोबल नियोगी, डॉ. विधु गुप्ता, डॉ. वीके सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने डॉ. पंकज नारंग की हत्या को जघन्य बताते हुए आक्रोश जताया है। शनिवार को कैंडल मार्च निकालने के बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने डॉक्टर के परिवार वालों को 25 लाख रुपये की सहायता और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है।


इसके साथ ही हत्या को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से इस मुद्दे पर कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर ने भी बात रखते हुए डेंटल एसोसिएशन की मांगों का समर्थन किया। डेंटल एसोसिएशन के सदस्यों ने सांसद को गृहमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सांसद को सौंपा। वार्ता में डॉ. सचिन प्रकाश, डॉ. अमरजीत गुलेरी, डॉ. आशीष त्रिपाठी, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed