फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Discount on the sale of BS 3 vehicles, plunder plunder

बीएस-3 वाहनों की बिक्री पर छूट, मची लूट

Fri, 31 Mar 2017 12:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 31 Mar 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
Discount on the sale of BS 3 vehicles, plunder plunder
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीएस-3 वाहनों का स्टॉक खपाने के लिए दोपहिया और चार पहिया वाहन कंपनियों ने भारी छूट दे दी है। बाइक और स्कूटी पर 5 से 25 हजार की छूट मिलने के बाद गुरुवार को जैसे लूट ही मच गई। चार पहिया वाहन खरीदने पर भी आकर्षक ऑफरों के चलते खरीदने की होड़ लगी रही। गुरुवार को करीब दो हजार वाहनों की बिक्री विभिन्न शो रूमों से की गई। इनमें 250 कारें और कामर्शियल वाहन शामिल हैं। होंडा के सिविल लाइंस शो रूम में तो गाड़ियों का स्टॉक ही खत्म हो गया। कई शो रूम में देर रात तक खरीदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


सिविल लाइंस के सरदार पटेल मार्ग स्थित जीपी होंडा मोटर्स में सुबह से ही स्कूटी खरीदने वालों का तांता लग गया। शाइन बाइक करीब बीस हजार रुपये की छूट के  चलते लोगों की पसंद बनी रही। सर्वाधिक जोर स्कूटी सेगमेंट पर रहा। 76 हजार की शाइन 56 हजार में, 65 हजार की एक्टिवा 50 में, नोवी के लिए 53 की जगह 33 हजार और सीबीआर बाइक  पर 25 हजार तक की छूट दी गई। हाल यह रहा कि शाम पांच बजते-बजते शो रूम में दो पहिया वाहनों का स्टॉक समाप्त हो गया तो शटर गिरा दिया गया। लोग इस उम्मीद में बाहर बैठे रहे कि शायद अभी शोरूम खुल जाए। ग्राहकों को शुक्रवार सुबह बुलाया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह सिविल लाइंस में ही बजाज के शो रूम में बीएस-3 वाहनों की खरीद पर छूट का लाभ लेने वालों की भीड़ जुटी रही। डिस्कवर 125 सीसी, विक्रांत और पल्सर पर करीब दस हजार रुपये की छूट दी जा रही है। खरीदारों के बढ़ने से शो रूम में दिन भर रौनक बनी रही। लीडर रोड स्थित बजाज के शो रूम में भीड़ अधिक रही। टीवीएस के सिविल लाइंस में ग्रीनलैंड मोटर्स, कीडगंज में वृंदावन टीवीएस शो रूम पर भी खरीदारों की भीड़ जुटी। यहां छूट के साथ इंश्योरेंश फ्री देने का ऑफर खरीदारों को आकर्षित करता रहा। टीवीएस की 68500 वाली जुपीटर पर 21500 तथा स्टार बाइक पर करीब 23 हजार तक की छूट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरो मोटोकॉर्प ने अपने वाहनों पर करीब 12500 तक की छूट देने की घोषणा की है। सिविल लाइंस स्थित कान्हा और मानसरोवर, राजापुर स्थित सरस्वती मोटर्स में हीरो की बाइक, स्कूटी खरीदने वालों का तांता लगा रहा। हीरो की अधिकांश गाड़ियां बीएस-4 की आ गई हैं। गुरुवार को अन्य मॉडलों के साथ मैक्सो पर करीब 12500 और डॉन पर पांच हजार तक की छूट दी गई।


इसी तरह कार बाजार में भी छूट की धूम है। मारुति समेत अन्य कंपनियों के सभी ब्रांडों पर आकर्षक ऑफर हैं। गुरुवार को करीब 250 चार पहिया वाहनों की बिक्री विभिन्न शो रूमों से की गई। इनमें कामर्शियल वाहन भी शामिल हैं। बाजार में विभिन्न कंपनियों की करीब चार हजार गाड़ियां स्टॉक में हैं। आरटीओ ने 31 मार्च की शाम तक बीएस-3 गाड़ियों के स्टॉक के बारे में जानकारी मांगी है। कार खरीदने के लिए लोग पहुंचे और औपचारिकताएं पूरी कीं। ग्रीन लैंड मोटर्स के अनिल खेत्रपाल के मुताबिक 31 मार्च के बाद बची गाड़ियों के बारे में कंपनियां निर्णय लेंगी। उनकी बिक्री नहीं की जाएगी। एआरटीओ प्रशासन अनिल कुमार सिंह के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों का पूरा पालन होगा। एक अप्रैल से बीएस-3 वाहनों का आरटीओ कार्यालय में पंजीकरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed