Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dirty water entered homes due to a clogged drain

Prayagraj News: नाली जाम होने से घरों में घुसा गंदा पानी

Mon, 30 Nov 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 30 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dirty water entered homes due to a clogged drain
बहरिया की ग्राम पंचायत वीरापुर के मजरा गांव धोबाही की गली में भरा पानी
विकास खंड बहरिया की ग्राम पंचायत बीरापुर के मजरा धोबाही में सरकारी नाली जाम होने से हालात बिगड़ गए हैं। नाली का गंदा पानी रास्तों और घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण एक महीने से गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। रोहित सिंह, शंभू नाथ और महेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि माधोपुर गांव के बड़े नाले को कुछ लोगों ने पाट दिया है। नाला बंद होने से पूरे गांव की जल निकासी ठप हो गई है।
विज्ञापन

दुर्गंध और गंदगी से बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। परेशान ग्रामीणों ने समाधान दिवस में एसडीएम हीरालाल सैनी को ज्ञापन सौंपकर नाले पर हुआ अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। प्रशासन ने राजस्व टीम गठित कर पैमाइश कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed