फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dirt spread on Hospital Road, risk of spreading disease

Prayagraj News: अस्पताल रोड पर फैली गंदगी, बीमारी फैलने का खतरा

Fri, 03 Apr 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 03 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Dirt spread on Hospital Road, risk of spreading disease
फोटो परिचय नवाबगंज 01-02 नवाबगंज के कौड़िहार अस्पताल रोड के मोहल्ले में फैली गंदगी
गर्मी की शुरुआत के साथ सफाईकर्मियों की लापरवाही से अस्पताल रोड पर गंदगी फैल गई है। प्रयागराज-रायबरेली लिंक रोड जलालपुर चांधन उर्फ पीथीपुर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार के अलावा एक धार्मिक स्थल है। घनी आबादी में जल निकासी की नाली चोक हो गई है। इससे घरों का गंदा पानी सड़क पर फैल गया है। मोहल्ले में गंदगी से जहां एक ओर बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है, वहीं मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले परेशान हैं।
विज्ञापन

सड़क पर पानी जमा होने से अस्पताल आने वाले डॉक्टर, कर्मचारियों के अलावा मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोग नाली का निकला हुआ कचरा दोबारा फिर डाल देते हैं जिससे जल निकासी अवरुद्ध हो जाती है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि काफी दिन से सफाई कर्मी नहीं आए, इससे नाली कचरे से पट गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग अधिकारियों से इस ओर ध्यान दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--अक्सर सफाईकर्मी नाली साफ करते रहते हैं। संबंधित सड़क विभाग द्वारा जल निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं कराया गया। इससे सड़क पर पानी जमा हो जाता है। मोहल्ले के कुछ लोग घरों का कचरा नाली में फेंक देते है। जिससे पानी की निकासी बंद हो जाती है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा।-विमला साहू, प्रधान जलालपुर चांधना उर्फ पीथीपुर

--यदि सफाईकर्मियों द्वारा नाली को साफ करने का कार्य नहीं किया गया तो गंभीर समस्या होगी। शीघ्र सफाई कर्मियों की टीम लगाकर मोहल्ले की नालियों को साफ करने का प्रयास किया जाएगा।-हरदेव पटेल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed