फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Director of Srijan Hospital, Dr. BB Aggarwal detained, Income Tax Department took action

Prayagraj : सृजन और फीनिक्स अस्पतालों में आयकर विभाग ने पकड़ी गई करोड़ों की गड़बड़ी, जांच लंबा चलने के आसार

Fri, 06 Dec 2024 03:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Dec 2024 03:12 PM IST
सार

आयकर विभाग को शहर के फीनिक्स और सृजन अस्पताल मे करोड़ों की गड़बड़ी मिली है। अस्पपतालों की ओर से भारी अनियमितता की गई है। जांच दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। सूत्रों की मानें तो अभी जांच कई दिनों तक चल सकती है। 

विज्ञापन
Director of Srijan Hospital, Dr. BB Aggarwal detained, Income Tax Department took action
सृजन अस्पताल में इनकम टैक्स ने मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फीनिक्स और सृजन हॉस्पिटल में छापे के दूसरे दिन आयकर टीम ने निदेशकों और इनसे जुड़े लोगों की संपत्तियों को सूचीबद्ध करना शुरू किया। फीनिक्स के आठों व सृजन के दोनों निदेशक रडार पर हैं। इन्हें तलब करने पर एक निदेशक के विदेश में होने की जानकारी दी गई, लेकिन टीम को उनकी लोकेशन एएन झा मार्ग मिली। वाराणसी में आयकर विभाग के अपर निदेशक (जांच) अतुल पांडेय और सहायक निदेशक आर ऐश्वर्या के नेतृत्व में 40 सदस्यीय टीम ने टैगोर टाउन स्थित फीनिक्स अस्पताल और सिविल लाइंस स्थित सृजन अस्पताल में दूसरे दिन भी छानबीन की।

विज्ञापन


अस्पतालों के निदेशकों, परिजनों और अन्य जुड़े लोगों के दस्तावेज भी जब्त किए हैं। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के अध्यक्ष और दोनों अस्पतालों के निदेशकों में से एक बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेवी राय के घर-दफ्तर के लॉकर, दस्तावेज, नकदी और बैंक खातों की भी जांच हुई। दोनों अस्पतालों में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की शिकायत पर पिछले 24 घंटे से सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक छानबीन चली। ओपीडी में मरीजों की संख्या घटाकर दिखाने, ऑपरेशन और अन्य जांच, दवा की खरीद बिक्री के रिकॉर्ड में हेराफेरी के आरोप हैं। शुरुआती जांच में कई आरोप सही भी दिख रहे हैं। हालांकि, पूरी सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। आयकर टीम के मुताबिक, अभी जांच दो दिन और चल सकती है। वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और प्रयागराज की संयुक्त टीम ने मरीजों के पंजीकरण, कंप्यूटर और बैंक खातों के एक दिन पहले जब्त दस्तावेजों की पड़ताल भी शुरू कर दी है। अस्पताल के कुछ निदेशकों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशकों से जुड़े चिकित्सकों की भी सूची तैयार

शुक्रवार को आयकर की टीम ने फीनिक्स हॉस्पिटल के सभी आठ निदेशकों और उनके जुड़े चिकित्सकों की जांच शुरू की। 2012 में इस अस्पताल को शहर के जाने-माने आठ डॉक्टरों ने शुरू किया था। डॉ. प्रवाल नियोगी, डॉ. संजय अस्थाना, डॉ. जेवी राय, डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. विभव मालवीय, डॉ. धनेश अग्रहरि, डॉ. आरके सिन्हा और डॉ. रचना गुप्ता इसके निदेशकों में से हैं। वहीं, सृजन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. बीबी अग्रवाल हैं।

डॉ. अग्रवाल की पत्नी डॉ. सविता अग्रवाल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य भी रही हैं। सृजन की पीडियाट्रिक विंग में डॉ. जेवी राय भी साझीदार हैं। डॉ. राय की पत्नी डॉ. अनामिका राय इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। आयकर सूत्रों के मुताबिक, इन अस्पतालों में कुछ सरकारी डॉक्टर सेवाएं देते हैं तो कुछ की पत्नियां भी परोक्ष रूप से जोड़ी गई हैं। टीम इन्हें सूचीबद्ध कर रही है, ताकि आय छुपाकर जुटाई गईं संपत्तियों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed