फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Direct train from Allahabad Junction to Indore.

जंक्शन से इदौर के लिए चलेगी सीधी ट्रेन

Sun, 30 Jun 2019 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Direct train from Allahabad Junction to Indore.
Direct train from Allahabad Junction to Indore. - फोटो : AU
जंक्शन से इंदौर को चलेगी सीधी ट्रेन
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन ने मिनी मुंबई कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के लिए सीधी ट्रेन चलाने का एलान किया है। इस ट्रेन का संचालन जंक्शन से सप्ताह में एक दिन होगा। हालांकि, इसे अभी वीकली स्पेशल के रूप में तीन सप्ताह के लिए चलाया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे ने भोपाल से अगरतला एवं जंक्शन से आनंद विहार के लिए भी एक-एक स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है।
इंदौर के डॉ. अंबेडकर नगर स्टेशन के लिए जंक्शन से स्पेशल ट्रेन का संचालन चार से 18 जुलाई के मध्य प्रत्येक बृहस्पतिवार को होगा। जंक्शन से सुबह 10.10 बजे चलकर स्पेशल ट्रेन (04119) शंकरगढ़, मानिकपुर, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर, बीना, विदिशा, संत हद्रारामनगर, शुजलपुर, मक्सी, देवास, होते हुए सुबह 4.45-4.50 बजे इंदौर एवं सुबह 5.50 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन (04120) डा. अंबेडकरनगर से प्रत्येक शुक्रवार दिन में 12.20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5.30 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेंगी। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत सिंह के मुताबिक 18 कोच की इस ट्रेन में पांच सामान्य, छह स्लीपर, दो एसी टू, तीन एसी थ्री एवं दो कोच एसएलआर श्रेणी के रहेेंगे।
विज्ञापन

पांच जुलाई को आनंद विहार जाएंगी स्पेशल ट्रेन
इलाहाबाद जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। पांच जुलाई को इस ट्रेन का संचालन होगा। जंक्शन से पांच जुलाई को स्पेशल ट्रेन रात 8.30 बजे रवाना होगी, जो फतेहपुर, कानपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद रुकते हुए सुबह छह बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। वापसी में आनंद विहार से छह जुलाई की सुबह 7.50 बजे चलने के बाद स्पेशल ट्रेन शाम 5.20 बजे जंक्शन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिवकी के रास्ते चलेगी हबीबगंज-अगरतला स्पेशल
प्रयागराज। भोपाल के हबीबगंज स्टेशन से त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसका संचालन हबीबगंज से प्रत्येक बुधवार 17 जुलाई से 31 जुलाई तक एवं अगरतला से प्रत्येक शनिवार 20 जुलाई से 03 अगस्त तक होगा। इलाहाबाद छिवकी रेलवे स्टेशन पर अगरतला स्पेशल का ठहराव दोनों ओर से पांच मिनट का रेलवे ने सुनिश्चित किया है। 12 कोच की इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के दो, स्लीपर के सात, एसी टू का एक एवं एसी थ्री के कुल दो कोच रहेंगे।

हबीबगंज से यह ट्रेन (01665) शाम 5.30 बजे चलकर होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना होते हुए इलाहाबाद छिवकी शाम 04.55-05.00 बजे पहुंचेगी। यहां से मिर्जापुर, मुगलसराय, पाटलीपुत्र, बेगुसराय, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, चापरमुख, न्यू हॉफलॉग, बदरपुर, न्यू करीमगंज, धरमनगर, अंबासा होते हुए शुक्रवार राम 9.30 बजे अगरतला पहुंचेगी। अगरतला से ट्रेन (01666) शनिवार दोपहर दो बजे चलकर सोमवार सुबह 03.50-03.55 बजे इलाहाबाद छिवकी एवं शाम पांच बजे हबीबगंज पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed