{"_id":"655a6aa7cc9ee8db7801a47b","slug":"direct-flights-will-start-from-the-city-to-goa-allahabad-news-c-3-1-ald1024-263487-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शहर से गोवा के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शहर से गोवा के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
विज्ञापन
शहर से गोवा जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आने वाले दिनों में प्रयागराज से गोवा के लिए उड़ान शुरू हो सकती है। इसके लिए विमानन कंपनी इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से सर्वे किया जाएगा। इन तीनों ही कंपनियों ने गोवा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने की इच्छा जताई है।
प्रयागराज से गोवा के लिए अभी सिर्फ एक ही ट्रेन वास्को-डि-गामा एक्सप्रेस है, जो सप्ताह में एक दिन चलती है। पटना से आने की वजह से इसमें हमेशा टिकट के लिए मारामारी मची रहती है। इसी वजह से विमानन कंपनियां भी चाहती हैं कि प्रयागराज से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की जाए।
कुछ माह पूर्व वाराणसी से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की गई है, लेकिन उसका संचालन सप्ताह में तीन दिन होता है। इस वजह से यहां से भी सप्ताह में तीन दिन गोवा के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट सलाहकार समिति की चेयरमैन और सांसद केशरी देवी पटेल का कहना है कि गोवा के लिए फ्लाइट शुरू करने के लिए विमानन कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। इसके लिए रूट सर्वे आदि का काम होगा। सांसद ने बताया कि महाकुंभ के पूर्व हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, गुवाहाटी और जम्मू के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी।