फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Direct flights will be available from Sangam city to Jewar

Prayagraj News: संगम नगरी से जेवर के लिए मिलेगी सीधी उड़ान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Direct flights will be available from Sangam city to Jewar
संगम नगरी और औद्योगिक नगरी नोएडा के बीच हवाई सफर का सपना अब हकीकत बनने की दहलीज पर है। विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच विमानों के आवागमन के लिए अपना रूट सर्वे पूरा कर लिया है। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) की अनुमति मिलने पर जून के आखिरी हफ्ते में सेवा शुरू हो सकती है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों का संचालन अगले माह 15 जून से शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों का कहना है जून के अंतिम सप्ताह में जेवर के लिए विमानों की आवाजाही शुरू हो सकती है। इंडिगो इस रूट पर अपने आधुनिक एयरबस श्रेणी के विमानों को उतारने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

इस नई हवाई सेवा के शुरू होने से नोएडा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। एयरबस के संचालन से महज सवा से डेढ़ घंटे में यात्री नोएडा पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमानन कंपनी जल्द ही समय सारिणी और किराये की घोषणा कर सकती है। एयरपोर्ट निदेशक राजेश चावला का कहना है कि जेवर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू तो होनी है लेकिन उसके संचालन की तिथि अभी तय नहीं है।

वहीं, वर्तमान में प्रयागराज से दिल्ली के लिए इंडिगो छह दिन सीधी उड़ान संचालित कर रही है। इसके अलावा एलाइंस एयर की भी सप्ताह में दिल्ली के लिए दो दिन सीधी उड़ान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed