{"_id":"69fef4cdce2a899737025959","slug":"direct-flights-will-be-available-from-prayagraj-to-jewar-flights-may-start-from-the-last-week-of-june-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Praygaraj : संगम नगरी से जेवर के लिए मिलेगी सीधी उड़ान, जून के आखिरी सप्ताह से शुरू हो सकती है फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Praygaraj : संगम नगरी से जेवर के लिए मिलेगी सीधी उड़ान, जून के आखिरी सप्ताह से शुरू हो सकती है फ्लाइट
Sat, 09 May 2026 02:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 09 May 2026 02:18 PM IST
सार
संगम नगरी और औद्योगिक नगरी नोएडा के बीच हवाई सफर का सपना अब हकीकत बनने की दहलीज पर है। विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच विमानों के आवागमन के लिए अपना रूट सर्वे पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विमान।
- फोटो : X@AmericanAir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगम नगरी और औद्योगिक नगरी नोएडा के बीच हवाई सफर का सपना अब हकीकत बनने की दहलीज पर है। विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच विमानों के आवागमन के लिए अपना रूट सर्वे पूरा कर लिया है। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) की अनुमति मिलने पर जून के आखिरी हफ्ते में सेवा शुरू हो सकती है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों का संचालन अगले माह 15 जून से शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों का कहना है जून के अंतिम सप्ताह में जेवर के लिए विमानों की आवाजाही शुरू हो सकती है। इंडिगो इस रूट पर अपने आधुनिक एयरबस श्रेणी के विमानों को उतारने की योजना बना रहा है। इस नई हवाई सेवा के शुरू होने से नोएडा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। एयरबस के संचालन से महज सवा से डेढ़ घंटे में यात्री नोएडा पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विमानन कंपनी जल्द ही समय सारिणी और किराये की घोषणा कर सकती है। एयरपोर्ट निदेशक राजेश चावला का कहना है कि जेवर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू तो होनी है लेकिन उसके संचालन की तिथि अभी तय नहीं है। वहीं, वर्तमान में प्रयागराज से दिल्ली के लिए इंडिगो छह दिन सीधी उड़ान संचालित कर रही है। इसके अलावा एलाइंस एयर की भी सप्ताह में दिल्ली के लिए दो दिन सीधी उड़ान है।
विज्ञापन