फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Direct flights to Pune, Indore and Ahmedabad likely to start from November

Prayagraj News: नवंबर से पुणे, इंदौर और अहमदाबाद की सीधी उड़ान शुरू होने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Direct flights to Pune, Indore and Ahmedabad likely to start from November
हैदराबाद की सीधी उड़ान शुरू होने के बाद अब नवंबर से पुणे, इंदौर और अहमदाबाद की सीधी उड़ान संगम नगरी से शुरू हो सकती है। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) के विंटर शेड्यूल में इन तीनों उड़ान को शामिल करने की तैयारी की जा रही है। तीनों उड़ान सप्ताह में तीन-तीन दिन प्रस्तावित है।
विज्ञापन

विमानन कंपनी इंडिगो प्रयागराज से पुणे व अहमदाबाद और एलाइंस एयर इंदौर उड़ान की शुरू कर सकती है। इससे पहले भी इंडिगो की ओर से पुणे के लिए सीधी विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाती थी, लेकिन डीजीसीए के वर्ष 2024 के समर शेड्यूल से संचालन बंद हो गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्य की वजह से ही इंडिगो ने इसका संचालन बंद किया। अब महाकुंभ को देखते हुए और 31 अक्तूबर तक एयरपोर्ट के वर्तमान टर्मिनल की यात्री क्षमता बढ़ जाने के बाद इंडिगो पुणे उड़ान को एक बार फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इंडिगो सप्ताह में तीन दिन अहमदाबाद उड़ान भी संचालित करेगी, जबकि इंदौर के लिए एलाइंस एयर ने कागजी प्रक्रिया तेज कर दी है। एलाइंस की यहां से देहरादून उड़ान को भी एक बार फिर से शुरू करने की योजना है। दोनों ही विमानन कंपनियां अब डीजीसीए के स्लॉट का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed