{"_id":"6ad28dd00bcc142e99004670","slug":"direct-flights-to-pune-and-kolkata-may-soon-start-from-prayagraj-airport-allahabad-news-c-3-1-ald1024-999188-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रयागराज एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं पुणे और कोलकाता की सीधी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रयागराज एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं पुणे और कोलकाता की सीधी उड़ान
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक, नवनीत कुमार गुप्ता
प्रयागराज एयरपोर्ट के नवनियुक्त एयरपोर्ट निदेशक नवनीत कुमार ने एयरपोर्ट के नए पूर्णकालिक निदेशक का पदभार ग्रहण करने के बाद एयरपोर्ट पर उड़ानों का दायरा बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने पुणे और कोलकाता के लिए सीधी सेवाएं शुरू करने तथा पुराने दिनों की रौनक लौटाने को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया है।
उन्होंने कहा कि यहां कभी रोजाना 17 उड़ानों के जरिये 4500 से अधिक यात्री सफर करते थे। अब यह चार-पांच उड़ान पर सिमट कर आ गया है। कहा कि यात्रियों की लगातार मांग को देखते हुए पुणे, चेन्नई और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवाएं शुरू करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
दूसरी ओर, भारतीय वायुसेना की देखरेख में रनवे का तकनीकी सुधार कार्य तेजी से जारी है, जिसके पूरा होते ही बड़े विमानों के संचालन में भारी आसानी होगी। इसके अलावा, क्षेत्र में कार्गो हब के विकास के लिए एयरपोर्ट से सटी 68 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रशासनिक प्रक्रिया भी गति पकड़ चुकी है।