फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Direct flights to Pune and Kolkata may soon start from Prayagraj airport.

Prayagraj News: प्रयागराज एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं पुणे और कोलकाता की सीधी उड़ान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Direct flights to Pune and Kolkata may soon start from Prayagraj airport.
एयरपोर्ट निदेशक, नवनीत कुमार गुप्ता
प्रयागराज एयरपोर्ट के नवनियुक्त एयरपोर्ट निदेशक नवनीत कुमार ने एयरपोर्ट के नए पूर्णकालिक निदेशक का पदभार ग्रहण करने के बाद एयरपोर्ट पर उड़ानों का दायरा बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने पुणे और कोलकाता के लिए सीधी सेवाएं शुरू करने तथा पुराने दिनों की रौनक लौटाने को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां कभी रोजाना 17 उड़ानों के जरिये 4500 से अधिक यात्री सफर करते थे। अब यह चार-पांच उड़ान पर सिमट कर आ गया है। कहा कि यात्रियों की लगातार मांग को देखते हुए पुणे, चेन्नई और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवाएं शुरू करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, भारतीय वायुसेना की देखरेख में रनवे का तकनीकी सुधार कार्य तेजी से जारी है, जिसके पूरा होते ही बड़े विमानों के संचालन में भारी आसानी होगी। इसके अलावा, क्षेत्र में कार्गो हब के विकास के लिए एयरपोर्ट से सटी 68 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रशासनिक प्रक्रिया भी गति पकड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed