Airport : गोवा के लिए प्रयागराज से शुरू होगी सीधी उड़ान, विमानन कंपनी इंडिगो के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस
प्रयागराज से गोवा के लिए अभी सिर्फ एक ही ट्रेन वास्को-ड-गामा एक्सप्रेस है, जो सप्ताह में एक दिन चलती है। पटना से आने की वजह से उसमें टिकट के लिए हमेशा मारामारी मची रहती है। इसी वजह से विमानन कंपनियां भी चाहती हैं कि प्रयागराज से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की जाए।
विस्तार
प्रयागराज से गोवा जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आने वाले दिनों में प्रयागराज से गोवा के लिए उड़ान शुरू कर सकती है। इसके लिए विमानन कंपनी इंडिगो, अकाशा और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से सर्वे किया जाएगा। इन तीनों ही कंपनियों ने गोवा के लिए सीधी फ्लाइट चलाए जाने की इच्छा जताई है।
प्रयागराज से गोवा के लिए अभी सिर्फ एक ही ट्रेन वास्को-ड-गामा एक्सप्रेस है, जो सप्ताह में एक दिन चलती है। पटना से आने की वजह से उसमें टिकट के लिए हमेशा मारामारी मची रहती है। इसी वजह से विमानन कंपनियां भी चाहती हैं कि प्रयागराज से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की जाए। कुछ माह पूर्व वाराणसी से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की गई है, लेकिन उसका संचालन सप्ताह में तीन दिन होता है।
इसी वजह से यहां से भी सप्ताह में तीन दिन गोवा के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन एवं सांसद केशरी देवी पटेल का कहना है कि गोवा के लिए फ्लाइट शुरू करने के लिए विमानन कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। इसकके लिए रूट सर्वे आदि का काम होगा। सांसद ने बताया कि महाकुंभ के पूर्व हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, गुवाहाटी एवं जम्मू के लिए भी सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी।