फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Direct flight from Prayagraj to Lucknow stopped, summer schedule will be implemented from March 30

Prayagraj : प्रयागराज से लखनऊ के लिए संचालित सीधी उड़ान हुई बंद, 30 मार्च से समर शेड्यूल होगा लागू

Fri, 28 Mar 2025 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 12:14 PM IST
सार

Prayagraj Airport : प्रयागराज एयरपोर्ट से लखनऊ, देहरादून और गोरखपुर समेत देश के विभिन्न शहरों के लिए जाने वाली उड़ानें एक-एक कर बंद हो रही हैं। महाकुंभ के दौरान रिकॉर्ड बनाने वाले प्रयागराज एयरपोर्ट पर अब सन्नाटा है। विभिन्न कंपनियां एक-एक करके अपनी उड़ानें बंद कर रही हैं। 

विज्ञापन
Direct flight from Prayagraj to Lucknow stopped, summer schedule will be implemented from March 30
उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई लौटा एयर इंडिया का विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

महाकुंभ के दौरान देश के शीर्ष 20 हवाई अड्डों में अपना स्थान बनाने वाले प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित तमाम शहरों की सीधी उड़ान एक-एक करके बंद हो रही है। अब इसी क्रम में प्रयागराज से लखनऊ के लिए संचालित सीधी उड़ान विमानन कंपनी इंडिगो ने बंद कर दी है। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) के समर शेड्यूल में इस उड़ान को शामिल भी नहीं किया गया है। दरअसल, एयरपोर्ट से संचालित सभी विमानों का समय 30 मार्च से बदल रहा है। डीजीसीए रविवार से ही समर शेड्यूल लागू कर रहा है। इस बार समर शेड्यूल में प्रयागराज को एक भी नई उड़ान नहीं मिल रही है।

विज्ञापन

लखनऊ उड़ान को समर शेड्यूल में शामिल नहीं किया गया है। महाकुंभ तक यह उड़ान हर रोज संचालित हो रही थी, लेकिन बाद में सप्ताह में तीन दिन इसे चलाया जाने लगा। अब इस उड़ान को इंडिगो द्वारा गुपचुप तरीके से बंद कर दिया गया है। इसी वजह से इसे समर शेड्यूल में भी शामिल नहीं किया गया है। समर शेड्यूल में इंडिगो की दिल्ली और अकासा एयर की मुंबई ही एकमात्र ऐसी उड़ान है, जो रोजाना संचालित होगी। इंडिगो की हैदराबाद, बंगलूरू, मुंबई, भुवनेश्वर और रायपुर उड़ान अब नियमित रूप से नहीं चलेंगी।

विज्ञापन


इनका संचालन सप्ताह में तीन से चार दिन ही होगा। इसी तरह सरकारी विमानन कंपनी एलाइंस एयर को भी समय शेड्यूल में एक भी नई उड़ान नहीं मिल रही है। पूर्व की भांति प्रयागराज दिल्ली और प्रयागराज-बिलासपुर उड़ान का ही एलाइंस एयर संचालन करेगी। वहीं, अकासा एयर की मुंबई उड़ान यहां से नियमित रूप से उड़ान भरती रहेगी। अभी इस उड़ान की रवानगी का समय शाम 4:05 बजे है जो 30 मार्च से दोपहर 2:30 बजे हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 मार्च से विमानों का रहेगा यह समय

इंडिगो

प्रयागराज-मुंबई - दोपहर 2:45-4:50 बजे

मुंबई-प्रयागराज - सुबह 11:50-2:15 बजे

प्रयागराज-दिल्ली - दोपहर 12:50-2:15 बजे

दिल्ली-प्रयागराज - सुबह 11.00-12.20 बजे

प्रयागराज-बंगलूरू - सुबह 11:35-2:00 बजे

बंगलूरू-प्रयागराज - सुबह 8:40- 11:00 बजे

प्रयागराज-भुवनेश्वर - दोपहर 12:00-2:00 बजे

भुवनेश्वर-प्रयागराज - सुबह 9:40-11:40 बजे

प्रयागराज-रायपुर - सुबह 10.50- 12.30 बजे

रायपुर-प्रयागराज - सुबह 8:50-10:25 बजे

प्रयागराज-हैदराबाद - सुबह 11:30- 1:20 बजे

हैदराबाद-प्रयागराज - सुबह 9:00-11:00 बजे

अकासा एयर

प्रयागराज-मुंबई - दोपहर 2:30-4:50 बजे

मुंबई-प्रयागराज - सुबह 11:30-1:50 बजे

एलाइंस एयर

प्रयागराज-दिल्ली - दोपहर 1:00-2:55 बजे

दिल्ली-प्रयागराज - सुबह 7:20-9:10 बजे

प्रयागराज-बिलासपुर - सुबह 9:35- 11:00 बजे

बिलासपुर-प्रयागराज - सुबह 11:25-12:40 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed