फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dipped in debt to flee UP farmers : Varun

कर्ज में डूबा यूपी का किसान कर रहा पलायन: वरुण

Mon, 02 May 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 02 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Dipped in debt to flee UP farmers : Varun
वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
बारा के शंकरगढ़ स्थित शिवराजपुर में रविवार को आयोजित दुबे के हाता में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि पूरा देश किसानों पर आश्रित है। इसलिए किसी भी सरकार का नैतिक कर्तव्य बनता है कि वे किसानों को भुखमरी से बचाएं। बताया कि कर्ज से डूबे बांदा जिले के 56 हजार किसान पलायन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सूखे से जूझ रहे किसानों का कर्ज यूपी सरकार को पूरी तरह से माफ करना चाहिए। कर्ज न माफ कर सके तो उनका ब्याज हर हाल में माफ करना चाहिए। इस मौके पर बारा विधान सभा के भाजपा नेता बृजेश भारतीया व कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने इलाके के किसान-मजदूरों की समस्याओं से वरुण गांधी को अवगत करवाया।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों की हर समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने जिले की सौ गरीब बेटियों की शादी कराने का भी वादा किया। इस मौके  पर किसान मुन्नी देवी को वरुण गांधी ने एक लाख का चेक सभा में प्रदान किया। जन सभा में भारी भीड़ के कारण बांदा हाईवे पूरी तरह से जाम रहा। 
विज्ञापन


इस मौके पर अश्वनी पटेल, कुलदीप पाठक, महेंद्र कुमार शुक्ला, रमाशंकर मिश्र, राघवेंद्र मिश्रा, धनंजय सिंह, शिवराम सिंह, रंगीले, बड़कू पाल, पूर्व प्रधान त्रिभुवन प्रसाद मिश्रा, शौरभ श्रीवास्तव, मनोज सिंह, वशीर अहमद, बबऊ मिश्र, महेंद्र मिश्रा, अमरनाथ दुबे, मुखिया केसरवानी, हरेकृष्ण दुबे राहुल, घनश्याम चतुर्वेदी, ज्ञान तिवारी, राजू सिंह, देवेंद्र, राजू मिश्रा, नीला मिश्रा, बीरेंद्र दुबे, जीवन लाल, बालेंद्र मिश्रा, आनंद सोनकर, वसीर अहमद, धर्मेंद्र शुक्ला आदि ने सभा के पूर्व अपना विचार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed