Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pharmacists stage protest seeking change in designation and resolution of pay anomalies

प्रयागराज : पदनाम परिवर्तन और वेतन विसंगति दूर करने को फार्मासिस्टों का धरना, हड़ताल की चेतावनी

Fri, 13 Nov 2026 01:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Nov 2026 01:43 PM IST
सार

अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या के बावजूद फार्मासिस्टों के पद नहीं बढ़ने और वेतन विसंगतियों को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश सामने आया है। प्रयागराज में धरने के बाद अब 20 नवंबर को लखनऊ में प्रदर्शन की तैयारी है। मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Pharmacists stage protest seeking change in designation and resolution of pay anomalies
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते फार्मासिस्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

पदनाम परिवर्तन, वेतन विसंगतियों को दूर करने और स्वास्थ्य विभाग में नए पदों के सृजन की मांग को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रयागराज इकाई ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि पहले की तुलना में अस्पतालों में बाह्य रोगियों और मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, लेकिन उसी अनुपात में फार्मासिस्टों के पदों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई जिला चिकित्सालय अब चिकित्सा महाविद्यालयों में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में वहां फार्मासिस्टों के मौजूदा पद समाप्त करने के बजाय उन्हें सुरक्षित रखा जाना चाहिए, ताकि कर्मचारियों के पद प्रभावित न हों। इसके साथ ही बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतों को देखते हुए नए पदों का सृजन किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला मंत्री हरिओम सिंह ने बताया कि मांगों को लेकर पहले चरण में धरना दिया गया है। इसके बाद 20 नवंबर को लखनऊ स्थित महानिदेशालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बावजूद मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो केंद्रीय कार्यकारिणी आगे की रणनीति तय करेगी। इसमें अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय भी लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed