फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Diploma pharmacists boycotted the work, troubled the patients

डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने किया कार्य बहिष्कार, मरीजों को हुई मुसीबत

Sat, 11 Dec 2021 10:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Diploma pharmacists boycotted the work, troubled the patients
डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने किया कार्य बहिष्कार, मरीजों को हुई मुसीबत
विज्ञापन

प्रयागराज। डिप्लोमा फार्मासिस्टों का कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। 20 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले फार्मासिस्टों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर के प्रमुख अस्पतालों मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय और डफरिन में दो घंटे तक ओपीडी बाधित रही। जिसके कारण मरीजों के साथ ही उनके तीमारदारों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान मरीज अस्पतालों में भटकते रहे।

प्रदर्शन के दौरान फार्मासिस्टों ने कहा कि सरकार की ओर से लगातार उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। कोरोना काल में भी फार्मासिस्टों ने किसी से कम काम नहीं किया। फ्रंट लाइन वर्कर की तरह वह पूरे समय सेवा देते रहे। उसके बाद भी उनकी मांगों की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। फार्मासिस्टों के वेतन विसंगति को दूर करने की मांग लंबे समय की जा रही है। लेकिन मांगों को लेकर कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दूसरी तरफ जिले की सभी सीएससी में भी सुबह 10 से 12 बजे तक फार्मासिस्टों नेप्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण सबसे ज्यादा मुसीबत दूर दराज से आने वाले मरीजों को उठानी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एसके सिंह, रियाज अहमद, बीएन सिंह, देवेन्द्र सिंह, विजय सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed