डीआईओएस ने कोचिंग संस्थानों को भेजी नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सूरत शहर में कोचिंग में आग लगने से बच्चों की मौत के बाद अग्निशमन विभाग में शहर के कोचिंग संस्थानों की जांच तेज कर दी है। अग्निशमन विभाग ने सोमवार और मंगलवार को जांच करने के बाद शहर के कई कोचिंग संस्थानों एवं स्कूलों में आग बुझाने के यंत्र मौजूद नहीं होने की और मानक के अनुरूप सुरक्षा नहीं होने की रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को सौपी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बुधवार को जिले के जिन कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा के मानक पूरे नहीं हो रहे थे और जहां अग्निशमन यंत्र नहीं लगे थे, उनको नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिन कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन यंत्र नहीं लगे हैं, उनको नोटिस भेजकर कोचिंग के पंजीकरण के प्रमाण पत्र के साथ अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट मांगी है। अग्निशमन विभाग ने शहर के दो दर्जन से अधिक स्कूलों में आग बुझाने के यंत्र नहीं होने की शिकायत की है।
जागरूकता बढ़ाने के लिए फायर सुरक्षा वर्कशॉप कल
आग से होने वाली दुर्घटना से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशाला और सम्मेलन 31 मई को एडीजी जोन की ओर से शाम 4.30 बजे से इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में किया गया है। सम्मेलन में कोचिंग संचालकों को भाग लेने के लिए कहा गया है।