फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dilapidated Panchayat building in Karnaipur poses risk of accident

Prayagraj News: करनाईपुर में जर्जर पंचायत भवन, हादसे का खतरा

Sat, 17 Oct 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 17 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated Panchayat building in Karnaipur poses risk of accident
करनाईपुर। गमरहटा गांव में जर्जर पड़ा पंचायत भवन हादसे का खतरा। संवाद - फोटो : Samvad
बहरिया क्षेत्र के गमरहटा गांव में करीब 25 वर्ष पुराना पंचायत भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसकी कमजोर दीवारों और छत से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। भवन के आसपास बच्चों के खेलने और ग्रामीणों की आवाजाही से खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

नया सचिवालय बनने के बावजूद पुराने भवन को ध्वस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। भवन का ढांचा इतना कमजोर है कि कोई भी हिस्सा कभी भी ढह सकता है, जिससे जानमाल का नुकसान संभव है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भवन की तत्काल जांच कराने और नियमानुसार ध्वस्तीकरण की मांग की है। उन्होंने सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने पर भी जोर दिया। ग्राम प्रधान सुखराज ने भी अधिकारियों से इस जर्जर भवन को जल्द ध्वस्त कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed