फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dhoomanganj crime news

चौकी के सामने स्थित ढाबे में शराबियों का उत्पात, तोड़फोड़

Wed, 05 Feb 2020 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dhoomanganj crime news
Dhoomanganj crime news
कर्मचारी को पीटा, खाने पीने का सामान भी फेंका
विज्ञापन

8-10 अज्ञात युवकों ने की वारदात, धूमनगंज थाने में रिपोर्ट
प्रयागराज। धूमनगंज के ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित ढाबे में नशे में धुत शराबियों ने आधी रात जमकर उत्पात मचाया। खाना देने में देरी पर कर्मचारी को पीटा। साथ ही फर्नीचर व अन्य सामान में तोड़फोड़ भी। खास बात यह कि घटना चौकी के सामने हुई और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। मामले में रेस्टोरेंट मालिक ने 8-10 अज्ञात युवकों पर रिपोर्ट लिखाई है।
लूकरगंज के रहने वाले सोमिल केशरवानी मुंडेरा मंडी से आवंटित दुकान नंबर 41 में देशी ढाबा नाम से होटल चलाते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों वह व्यक्तिगत कार्य से शहर के बाहर गए थे। इस दौरान कर्मचारी होटल चला रहे थे। दो फरवरी की रात 10.30 से 11.30 बजे के बीच नशे में धुत 8-10 युवक ढाबे में पहुंचे और खाना मांगा। सब्जी खत्म हो चुकी थी, जिसकी जानकारी देते ही युवक उग्र हो उठे। उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी और विरोध पर कर्मचारी स्रीजेस प्रजापति को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं ढाबे में रखे फर्नीचर में तोड़फोड़ करते हुए खाने का सामान भी फेंक दिया। साथ ही जान से मारने व होटल न चलने देने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि ढाबे से चंद कदमोें की दूरी पर ही टीपी नगर चौकी स्थित है। लेकिन पुलिसवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सोमिल ने बताया कि वह मंगलवार को लौटकर आए तो उन्हें कर्मचारियों ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने धूमनगंज थाने मेें शिकायत की। बताया कि उत्पात करने वाले युवकों को कोई पहचान नहीं सका लेकिन घटना के दौरान बनाए गए वीडियो में उनकी तस्वीरें कैद हैं। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीडियो से घटना में शामिल युवकों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed