फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   man murdered pregnant lover and throw her on railway track

शादी का दबाव बनाने पर गर्भवती प्रेमिका की हत्याकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Sep 2019 03:15 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 14 Sep 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
man murdered pregnant lover and throw her on railway track
जीतेंद्र कुमार पासी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
धूमनगंज के बम्हरौली में युवती की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस का दावा है कि प्रेमी ने ही हत्या करने के बाद मामले को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर फेंका था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दो सितंबर की रात 11.30 बजे के करीब बम्हरौली के कोटवा गांव के सामने रेलवे लाइन पर युवती का शव पड़ा मिला था। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। छह सितंबर को अज्ञात मेें पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि मृतका सात माह की गर्भवती थी और नाक, मुंह दबाकर उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में अगले दिन पुलिस की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि कौशांबी के करारी थाना स्थित अवाना आलम गांव निवासी बड़ेलाल प्रजापति की बेटी घटना वाले दिन से गायब है। सूचना पर थाने पहुंचे पिता ने तस्वीर देखकर मृतका की शिनाख्त अपनी बेटी रीना के रूप में की। पिता ने बताया कि रीना पश्चिम शरीरा के दस्यु पूरा गांव निवासी जीतेंद्र कुमार पासी के संपर्क में थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि रीना की हत्या कर उसने ही मामले को हादसे का रूप देने के लिए शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल से थे दोनों के संबंध

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी जीतेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसके चाचा का घर मृतका रीना के घर के करीब ही स्थित है। वह करीब दो साल पहले वहीं रहकर ट्रैक्टर चलाता था और इसी दौरान उसका रीना से संपर्क हो गया। इसके बाद दोनों करीब आ गए। वह जानता था कि रीना के घरवाले राजी नहीं होंगे और इसके बाद उसने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। तीन महीने पहले वह कोटवा गांव आकर किराये पर कमरा लेकर रहने लगा।


लेकिन रीना यहां भी आने लगी और उस पर शादी का दबाव डाल रही थी। 28 सितंबर को उसने उसे समझाकर वापस घर भेजा था। फिर मेले वाले दिन भी वह आई लेकिन वह उससे नहीं मिला। दो सितंबर को वह फिर उसके कमरे पर चली आई और बताया कि वह गर्भवती है। शादी से इंकार पर उसने उसे व पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दी जिसके बाद उसने हत्या करने के बाद शव करीब ही स्थित रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed