{"_id":"6afec9f237c6441d530a6f7c","slug":"dhirendra-shastri-calls-raja-bhaiya-a-fierce-hindu-leader-at-pratapgarh-ram-katha-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रामनामी मंडप में सनातन को धार देने का प्रयास, धीरेंद्र शास्त्री ने राजा भैया को बताया प्रखर हिंदू नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रामनामी मंडप में सनातन को धार देने का प्रयास, धीरेंद्र शास्त्री ने राजा भैया को बताया प्रखर हिंदू नेता
Thu, 19 Nov 2026 03:36 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:36 PM IST
सार
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि रामलला के बाद मथुरा में श्यामलला को लाना है। उन्होंने कहा कि करो दिव्य भव्य तैयारी, मथुरा चलेंगे मुगदरधारी। मथुरा में मंदिर निर्माण के लिए सनातनियों से आह्वान किया।
विज्ञापन
बेंती राजमहल में चल रही श्रीराम कथा सुनने को उमड़ा श्रद्धालुओं जनसैलाब
- फोटो : आयोजक
विस्तार
प्रतापगढ़ के कुंडा में कथा मंच से राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि 500 साल पहले भगवान राम का मंदिर तोड़ा गया था तो उस समय भारत में सनातनियों की संख्या 20 से 25 करोड़ थी। लेकिन, मुट्ठी भर लोगों ने मंदिर को गिराकर मस्जिद बना दी। इसका कारण एक ही था कि हम लोग चुपचाप बैठे रहे और देखते रहे।
राम मंदिर निर्माण के लिए 500 से अधिक लड़ाइयां लड़ी गईं। जब 40 प्रतिशत सनातनी एक हुए तब मंदिर बनकर तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि जब शत प्रतिशत सनातनी एक हो जाएंगे तो विश्व में डंका बजेगा। भगवान राम का जयकारा लगाते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि यह जयकारा पाकिस्तान तक जाना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान के हिंदू भी कथा सुन रहे हैं। इससे एक दिन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी सनातन एकजुटता की बात कह गए।
आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि राजा भैया जैसे व्यक्ति यदि हर जिले में होंगे तो कोई कथा को रोक नहीं पाएगा। उन्हें देश का प्रखर हिंदू नेता बताया। उन्होंने कहा कि यह राजनीति के क्षेत्र में नई क्रांति है।

Trending Videos
राजा भैया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग
कथास्थल पहुंचे राजा भैया के समर्थकों ने होर्डिंग लहराते हुए मुख्यमंत्री बनाने की मांग की। योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की बात कही। राजा भैया और योगी आदित्यनाथ को लेकर समर्थकों में उत्साह रहा।राघव और माधव को बांटने की हुई साजिश
जैसलमेर के शिव विधानसभा के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी बेंती कथा में पहुंचे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हिंदू शरणार्थी आए हैं। उनकी स्थिति को करीब से जानता हूं। अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा कि राघव और माधव को बांटने की तमाम साजिशें हुई लेकिन सफल नहीं हो सकीं।रामलला के बाद श्यामलला को लाना है : धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि रामलला के बाद मथुरा में श्यामलला को लाना है। उन्होंने कहा कि करो दिव्य भव्य तैयारी, मथुरा चलेंगे मुगदरधारी। मथुरा में मंदिर निर्माण के लिए सनातनियों से आह्वान किया।
मीडिया से मुखातिब धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू परंपरा ही ऐसी है, जिससे संविधान सुरक्षित रह सकता है। सनातन की परंपरा जोड़ने की है, तोड़ने की नहीं है। अगर दूसरे मजहब और विदेशी ताकतें बढ़ जाएंगी तो स्वाभाविक है कि सनातनी भी खतरे में होगा और संविधान भी खतरे में होगा। यह राम कथा ऐतिहासिक और भव्य है।
उन्होंने कहा कि राजा भैया जैसे व्यक्ति यदि हर जिले में होंगे तो कोई कथा को रोक नहीं पाएगा। उन्हें देश का प्रखर हिंदू नेता बताया। उन्होंने कहा कि यह राजनीति के क्षेत्र में नई क्रांति है। कहा कि यदि राजसत्ता से ऐसा व्यक्तित्व भी सेवा करके देश के लिए आगे आ सकता है तो वह राजा भैया हैं।