{"_id":"67f7d032aa166b5fda0c0d63","slug":"dharmendra-pradhan-immersed-his-father-s-ashes-in-sangam-reached-prayagraj-with-his-family-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : धर्मेंद्र प्रधान ने पिता की अस्थियों का संगम में किया विसर्जन, परिजनों के साथ पहुंचे प्रयागराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : धर्मेंद्र प्रधान ने पिता की अस्थियों का संगम में किया विसर्जन, परिजनों के साथ पहुंचे प्रयागराज
Thu, 10 Apr 2025 07:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Apr 2025 07:55 PM IST
सार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान की अस्थियों को संगम में विसर्जित किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बृहस्पतिवार को प्रयागराज के संगम तट पर पहुंचे। उनके परिवार के लोग भी साथ में मौजूद रहे।
विज्ञापन
पिता की अस्थियों को संगम में विसर्जित करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज। केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को अपने पिता एर्व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय डा. देवेंद्र प्रधान का अस्थि विसर्जन संगम में किया। यहां अपने परिजनों एवं भाजपा के तमाम नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पिता के अस्थि कलश का विसर्जन किया। इस दौरान वहां डा. देवेंद्र प्रधान अमर रहे के नारे भी लगे।
विज्ञापन
सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस से अपने पिता का अस्थि कलश लेकर धर्मेद्र प्रधान जंक्शन पर उतरे। यहां कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, दयाशंकर सिंह, राकेश सचान, मेयर गणेश केसरवानी, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक दीपक पटेल, हर्षवर्धन बाजपेयी, पियूष रंजन निषाद, पूजा पाल, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता आदि ने उनकी अगुवाई की। जंक्शन से सर्किट हाउस एवं वहां से वह सीधे किलाघाट पहुंचे। वहां धर्मेदं प्रधान के बड़े भाई सोमेंद्र प्रधान एवं परिवार के सदस्यों के साथ मोटर बोट से वह संगम पहुंचे। संगम में प्रधान पुरोहित लोकनाथ चतुर्वेदी के नेतृत्व में उपस्थित 11 तीर्थ पुरोहितों की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अस्थि कलश का विसर्जन कराया।
विज्ञापन
इस दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि स्वर्गीय डॉ देवेंद्र प्रधान विराट व्यक्तित्व के धनी थे। ओडिसा में उन्होंने भाजपा संगठन को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, नीरज त्रिपाठी, सुबोध सिंह, मनोज कुशवाहा, डा. शैलेश पांडेय, विशाल अग्रवाल, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, आनंद श्रीवास्तव, विजय पटेल आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन