फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dhan will be buy before 15 days, apc will also buy

15 दिन पहले शुरू होगी धान की खरीद, मंडियां भी करेंगी खरीदारी

Mon, 12 Oct 2020 01:16 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dhan will be buy before 15 days, apc will also buy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। कृषि कानून और किसान आंदोलनों का असर दिखने लगा है। इस बार एक नवंबर के बजाय 15 अक्तूबर से ही धान की खरीद शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं इस बार मंडियों को भी धान खरीदने की अनुमति दी गई है। माना जा रहा है कि खुला बाजार होने के बाद मंडियों पर दबाव कम हो गया है। ऐसे में धान खरीद के रूप में उन्हें नया काम मिला है। इसके अलावा इस फैसले को किसानों की नाराजगी दूर करने की कवायद के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


लॉकडाउन में आने वाले प्रवासी श्रमिकों ने भी खेती में हाथ आजमाया। इसकी वजह से धान का रकबा बढ़ने के साथ समय से खेती भी हो गई। इसके अलावा मौसम भी अनुकूल रहा। ऐसे में इस बार अधिक उत्पादन के साथ जल्दी पैदावार होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए धान की खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन ने इस बार 16 दिन पहले से ही धान खरीद शुरू करने का आदेश दिया है। फिलहाल 50 क्रय केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन


धान की कटाई जोर पकड़ने के बाद 143 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। चूंकि नए विधेयक के बाद कृषि उत्पाद के लिए बाजार खुल गया है। ऐसे में मंडियों में दबाव कम होने की बात कही जा रही है। इसके मद्देनजर मंडी समिति को भी क्रय केंद्र खोलने की अनुमति दी गई है। हालांकि, अभी समिति की ओर से किसी भी मंडी में क्रय केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विपिन राय का कहना है कि समिति की ओर से प्रस्ताव आता है तो मंडियों में भी क्रय खोले जाएंगे। बताया कि 15 अक्तूबर से क्रय केंद्र चालू हो जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद पर रखी जाएगी ऑनलाइन निगरानी
धान खरीद या तौल में गड़बड़ी से संबंधित शिकायतों में इस बार कमी के दावे किए जा रहे हैं। धान की ढुलाई करने वाले ट्रकों के अलावा गोदामों तथा क्रय केंद्रों की जीयो टैगिंग की जा रही है। गोदाम की जीयो टैगिंग हो चुकी है। 35 क्रय केंद्रों भी लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम से जुड़ गए हैं। अन्य की भी जीयो टैगिंग की जा रही है। इसकी मदद से धान खरीद की पूरी प्रक्रिया पर ऑनलाइन निगरानी रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed