{"_id":"5ff4a74e8ebc3e32921af1b5","slug":"devotees-will-have-three-times-antigen-test-in-magh-mela-data-is-being-prepared","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला में श्रद्धालुओं का तीन बार होगा एंटीजन टेस्ट, तैयार हो रहा डेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला में श्रद्धालुओं का तीन बार होगा एंटीजन टेस्ट, तैयार हो रहा डेटा
Tue, 05 Jan 2021 11:22 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
वैक्सीन को लेकर अधिकारियों संग बैठक करते जिलाधिकारी।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर इस बार माघ मेले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी कल्पवासियों तथा श्रद्धालुओं का तीन एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया जाएगा। इसके लिए सभी संस्थाओं और कल्पवासियों का विवरण एकत्रित कराने के लिए पोर्टल पर अपलोड करने के काम में तेजी भी लाई गई है। हालांकि, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी में मंगलवार को समीक्षा बैठक में पोर्टल पर डाटा अपलोड किए जाने की प्रगति पर असंतोष जताया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि सभी संस्थाओं और कल्पवासियों के विवरण एकत्र कर जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। ताकि, उसे प्रदेश के अन्य जनपदों को आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्टे्रेटों को इस काम में विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए। अफसरों ने बताया कि इस काम में 100 टीम लगाई गईं हैं जो शिविरों में जाकर संस्थाओं का सर्वे कर रही हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में डीएम ने हर संस्था के शिविर में कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाने तथा थर्मल स्कैनर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में रजिस्टर रखने और सभी आने वालों का विवरण दर्ज करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने मेले की तैयारियों की विभागवार समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सिटी अशोक कनौजिया, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा, प्रभारी अधिकारी माघ मेला विवेक चतुर्वेदी, सीएमओ डॉ.प्रभाकर राय, डॉ.ऋषि सहाय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन