फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Devotees reached the pagoda with the chant of Bam Bhole

Prayagraj News: बम भोले के जयघोष के साथ शिवालय पहुंचे भक्त

Tue, 22 Aug 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 22 Aug 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Devotees reached the pagoda with the chant of Bam Bhole
मीरगंज। पुरुषोत्तम मास के सातवें सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ी। घी, दूध, दही समेत अन्य चीजों से भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। गंगा और दूसरे नदियों से जल लेकर आए कांवड़िये भी डीजे की धुन पर झूमते-नाचते हुए शिवालय पहुंचे।
विज्ञापन

बनइया, मढ़ी सत्याना धर्मशाला के शिव मंदिरों में दोपहर बाद तक जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। दुनका में महंत शानू गुप्ता के नेतृत्व में जल लेकर आए कांवड़ियों ने नागा बाबा मढ़ी और बूढ़े बाबा मंदिर पर जलाभिषेक किया। फतेहगंज पश्चिमी में नेशनल हाईवे के पास स्थित कांवड़िया मंदिर में भी खासी भीड़ रही। कस्बा के ठाकुरद्वारा मंदिर, प्रकाशी लाला मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, कुरतरा के शिव मंदिर में भक्तों ने विधि-विधान से जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

गुलड़िया उपराला के गौरी शंकर मंदिर में हरिद्वार और कछला से जल लाकर कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। भारी भीड़ को देखते हुए भोर से ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए। दोपहर बाद तक लोग जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे नजर आए। सिरौली में कांवड़ लेकर आने वालों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। उदरनपुर खाई खेड़ा गांव में जल लेकर आए कांवड़ियों ने कांडू पुल के पास मौजूृद शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। नवाबगंज में पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर के मोहल्ला बीसलपुर रोड से गंगाजल लेने गए कांवड़ियों ने पहलऊनाथ शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के लिये कस्बे में जगह-जगह भंडारे लगाए गए। पहलऊनाथ शिव मंदिर पर विशाल, अनुज पांडेय व उनके साथियों ने भंडारे का आयोजन किया। बीसलपुर रोड पर ओम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनूप गुप्ता ने भंडारे का आयोजन किया। टिसुआ गांव के मंदिर पर फरीदपुर के व्यापार मंडल के कार्यकर्ता धर्मवीर जायसवाल ने भंडारे का आयोजन किया।

-------
बालाजी धाम मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
आंवला। ढिलवारी गांव के पांडवकालीन बालाजी धाम मंदिर में सोमवार को रुद्राभिषेक किया गया। काशी और तिरुपति बालाजी धाम से आए 21 आचार्यों ने विधिविधान से 108 शिवलिंग का घी, दूध और गंगाजल से अभिषेक कराया। 108 दंपतियों ने रुद्राभिषेक किया। आचार्य पं. सचिन शर्मा ने रूद्राभिषेक का महात्मय बताया। शिव स्तुति व आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजक डा. संजय सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, विजय गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, सुशांत शर्मा, आकाश दीक्षित, विकास दीक्षित, संजय शंखधार, राजेश पारासरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed