फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela 2019:Devotees pray to ganga maa in prayagraj

गंगा मां से श्रद्धालु कर रहें पुकार, कोई मांग रहा पैसा तो कोई शादी की कर रहा दुआ

Mon, 21 Jan 2019 04:22 PM IST
shubham नागेंद्र पाल, अमर उजाला, प्रयागराज
नागेंद्र पाल, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 21 Jan 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019:Devotees pray to ganga maa in prayagraj
kumbh

गंगा मैया हमार नाती का बियाह कराय द, बियाह नाहीं होत बा। काहे कि हम गरीब हई। हमार मांगन पूरा होई, त हर बरिस गंगा नहाए आउब। संगम तट पर डुबकी लगाने के बाद यह अरज एमपी के रीवां से आईं आशारानी ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का पावन त्रिवेणी के समक्ष किया। आशारानी की संगम पर यह आराधना तो एक बानगी भर है।

विज्ञापन


ऐसे लाखों श्रद्धालुओं ने रविवार को तीर्थराज के आगे अपनी कामनाओं को व्यक्त किया। महिलाएं समूह गान करती रहीं। कहीं दीप जले तो कहीं आरती होती रही। पौष पूर्णिमा स्नान की पूर्व संध्या पर संगम तट पर आस्था की लहरें इसी तरह उठती रहीं।
विज्ञापन


पोैष पूर्णिमा के एक दिन पहले संगम नोज पर अद्भुत नजारा रहा। गंगा मैया से मनोवांछित फल पाने के लिए भोर से ही पुण्य की डुबकी लगाने के लिए संगम नोज भारी भीड़ जुटने लगी।  हर तरफ भजन -कीर्तन, भक्तिभाव के आनंद का सागर उमड़ता रहा। श्रद्धालु आनंदित होकर सिर पर गठरी लिए संगम पर डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे थे। स्नान-ध्यान की आतुरता हर चेहरे पर साफ दिख रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पावों में थकावट तो दूर तक नहीं थी। पूरे जोश और उमंग के साथ घाट पहुंचे। जयकारे के साथ पूरा संगम नोज गुंजायमान हो रहा था। श्रद्धालुजन बड़े आस्था भाव के साथ अक्षत, पुष्प अर्पण कर वंदन पूजन करने में लीन रहे। संगम तट पर अपने परिवार के साथ भक्तों ने मनोकामना की पूर्ति के लिए आशीष मांगा।

गरीबों को दान करने की भी होड़ मची रही। कोई संतों के शिविरों में दान कर पुण्य कमा रहा था तो कोई गरीबों को अन्न वस्त्र देकर अपने पूर्व जन्म के लिए पुण्य बटोर रहा था। लाखों की तादाद में श्रद्धालु पौष पूर्णिमा स्नान के लिए संगम तट पर डेरा डाल दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed